फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Relief for Singer Preet Brar in Fraud Case

गायक प्रीत बराड़ को राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

Tue, 21 Oct 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 21 Oct 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
No Relief for Singer Preet Brar in Fraud Case

पंजाबी गायक प्रीत बराड़ व उसके भाई की सोमवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुरभि पराशर ने उनके द्वारा केस से डिस्चार्ज करने के लिए लगाई याचिका को खारिज कर दिया। याचिका में उन्होंने खुद को बेकसूर बताया था। अदालत ने आरोपियों पर चार्जेस फ्रेम करने के लिए 27 नवंबर की तिथि निश्चित की है।

विज्ञापन


प्रीत बराड़ व उसका भाई अमृत बराड़ इस समय जमानत पर चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्रीत बराड़ व उसके भाई के खिलाफ थाना फेज-8 में रमनदीप सिंह निवासी फेज-2 मोहाली की शिकायत पर 29 जुलाई 2013 को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


रमनदीप का आरोप था कि प्रीत बराड़ ने उससे किसी जमीन का ब्याना 51 लाख में लिया था, लेकिन बाद में प्रीत बराड़ ने न तो जमीन की रजिस्ट्र्ररी करवाई और न ही रकम वापिस की। फिर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बार प्रीत बराड़ अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। फिर मुंबई पुलिस ने इस बारे मोहाली पुलिस को सूचित किया था। मोहाली पुलिस उसे ट्राजिंट रिमांड पर लाकर मोहाली अदालत में पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed