फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   no funeral of man dead body due to two wives in ludhiana village

2 पत्नियों के कारण 3 दिन से अंतिम संस्कार को तरसा पति

Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिल्लौर(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिल्लौर(लुधियाना) Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
no funeral of man dead body due to two wives in ludhiana village
दो बीवियों के कारण नहीं हो सकता व्यक्ति का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका संस्कार उसकी 2 पत्नियों के कारण रुक गया। 3 दिन से बॉडी फ्रीजर में है। मामला, पंजाब के फिल्लौर इलाके का है। पहली पत्नी जब पति का संस्कार करने जा रही थी तो मृतक की दूसरी पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने ये कहते हुए उसे रोक दिया कि कहीं उसका जायदाद के लिए कत्ल तो नहीं किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में मृतक लैंहबर सिंह वासी गांव मुठड़ा के रिश्तेदारों व दूसरी पत्नी सर्बजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पति लैंहबर सिंह की कुदरती मौत नहीं हुई उसे मारा गया है। आज जो पहली पत्नी उसकी मौत के बाद अपना हक जता रही है, उसके साथ उसके पति का 16 वर्ष पहले तलाक हो गया था।
विज्ञापन

 
उसकी पहली पत्नी बलजिंद्र कौर अपने बेटे के साथ तलाक के बाद से ही अलग रह रहे हैं, जबकि उसका बेटा विदेश में रह रहा है। सर्बजीत ने कहा कि 10 वर्ष पहले लैंहबर ने उसके साथ शादी की थी। वर्ष 2013 में लैंहबर सिंह ने बकायदा गजटिड अधिकारी की हाजिरी में एक वसीयत की जिसमें उसने स्पष्ट लिखा कि उसकी देखभाल उसका भाई रेशम सिंह उर्फ  मनजीत व बहन रेशम कौर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी मौत के बाद मेरी संपत्ति के 3/4 हिस्से का मालिक मेरी बहन व 1/4 हिस्से का मालिक मेरा भाई होगा। इसमें मेरी तलाकशुदा पत्नी बलजिंद्र कौर व उसके बेटे का कोई हक नहीं होगा। बीमार होने का फायदा उठा कर बलजिंद्र ने उसकी जायदाद गलत ढंग से अपने नाम करवा ली और उसके बैंक खातों में जमा रकम भी निकलवा ली। गत रविवार को लैंहबर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed