फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   No Arresting in Constable Beating Case

थानेदार को पीटने वालों तक न पहुंच सकी पुलिस

Thu, 17 Apr 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 17 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
No Arresting in Constable Beating Case
मुख्य बाजार स्थित एक होटल को कब्जा करने की कोशिश और मामला शांत कराने पहुंचे थानेदार को पीटने के मामले में 36 घंटे बाद भी बाहुबली परिवार के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में 50 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन इनमें अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का दावा है कि थाना पिंजौर के एसएचओ ललित कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सीआईए-टू की टीम भी मदद करेगी। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


14 अप्रैल को जसप्रीत बावा, हरप्रीत बावा, लाड्डा प्रापर्टी डीलर, जोहर, रणजीत उर्फ फटृा, मुकेश आदि के साथ दर्जनों लोग न्यू टूरिस्ट होटल एवं रेस्टोरेंट पर पहुंचे और जबरन होटल का सामान ट्रक में लोड कर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो थानेदार एएसआई मांगे राम को भी पीटा गया। इसके बाद होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने करीब दर्जन भर आरोपियों को नामजद करने के साथ-साथ अन्य 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


कोट्स.....
एसएचओ ललित कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। साथ ही सीआईए-2 की टीम भी आरोपियों को पकड़ने में मदद करेगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्णिमा, एसीपी कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed