{"_id":"60a102ab8ebc3ea09d7569bd","slug":"nihang-murdered-by-sharp-weapon-at-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बड़ी वारदात: निहंगों ने तेजधार हथियार से की निहंग की हत्या, बताई जा रही ये वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में बड़ी वारदात: निहंगों ने तेजधार हथियार से की निहंग की हत्या, बताई जा रही ये वजह
Sun, 16 May 2021 05:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 May 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बटाला शहर के एक निजी अस्पताल के सामने कुछ निहंग सिंहों ने मिलकर दूसरे निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में निहंग सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान निहंग सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्राथमिक सूचना के अनुसार घटना रविवार करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान बाबा नरिंदर सिंह मान निवासी ईसा नगर बटाला के रूप में हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि बाबा नरिंदर सिंह मान हमलावरों निहंगों को गुरुद्वारा साहिब में भंग का नशा करने से रोकते थे तो रंजिशन हलावरों ने उन पर हमला कर जान से मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्शीश में लगी हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि हमलावर 15 से 20 लोग थे।
विज्ञापन