फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Niece uncle was in love with, Punjab mansa incident

मामा से इश्क कर बैठी भांजी, पर अंजाम ऐसा होगा ये सोचा न था

Sun, 25 Sep 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 25 Sep 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Niece uncle was in love with, Punjab mansa incident
Mansa Suicide - फोटो : File Photo
मामा से इश्क कर बैठी 30 साल की शादीशुदा भांजी, लेकिन दोनों साथ नहीं रह सकते थे। इसके चलते उन्होंने बड़ा कदम उठा लिया। मानसा में प्रेस संबंधों में बंधे गांव अकलिया के मामा-भांजी के एक साथ न रह सकने के कारण रात समय कोई जहरीली चीज निगल ली।
विज्ञापन


दोनों अपना अलग घर बसाना चाहते थे, लेकिन घर में झगड़ा रहने के कारण दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। जोगा पुलिस ने लाशों का पोस्टमार्टम मानसा के सिविल अस्पताल में करवाने के बाद 174 की कार्रवाई करते लाश वारिसों को सौंप दी। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव अकलिया के लोक गायक जरनैल सिंह जुगती (43) पुत्र प्यारा सिंह के करीब पिछले दो वर्ष से गांव पिथो में रहती अपन ही सगी भांजी प्रदीप कौर (30) जो एक बच्ची की मां भी थी, के साथ प्रेम संबंध चले आ रहे थे। इन प्रेम संबंधों के कारण जरनैल सिंह की घरवाली उसको छोड़कर जा चुकी थी। थाना जोगा के मुखी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों के घरों में इस बात को लेकर झगड़ा रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष से चलते आ रहे थे दोनों के प्रेम संबंध

Niece uncle was in love with, Punjab mansa incident
एक सप्ताह पहले जरनैल सिंह गांव पिथो गया व प्रदीप कौर को वहां से लेकर चला गया। तलाश करने पर कुछ भी पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जरनैल सिंह अपनी भांजी प्रदीप कौर को अपने साथ लेकर गांव अकलिया आ गया व दोनों ने रात समय कोई जहरीली चीज निगल ली। उनके साथ एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी थी।

थाना मुखी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि दोनों की लाशों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके वारिसों के हवाले कर दिया। जबकि डेढ़ वर्ष की बच्ची को प्रदीप कौर के पति बारू सिंह को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed