फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newborn child was cry from hunger, father commit suicide

भूख से बिलखते मासूम को देख लाचार बाप ने की खुदकुशी

Sun, 04 Oct 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 04 Oct 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
newborn child was cry from hunger, father commit suicide

उसका 24 दिन का बेटा भूख से तड़पता रहता था। उसने बच्चे की मां को भी कहा कि इसे दूध पिला दे, लेकिन वो लगातार मना करती रही। धमकी देती कि तुझे दहेज के केस में फंसाऊंगी।

विज्ञापन


मासूम का बिलखना उस बाप से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। वारदात हरियाणा के सोनीपत के गुहणा गांव की दो दिन पहले की है।

पुलिस ने इस मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर लिया है। मृतक की मां के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव गुहणा निवासी सुशील (26) ने दो दिन पहले जहर खा लिया, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने सुशील को गंभीर हालत में महिला मेडिकल कॉलेज हास्पिटल, खानपुर में भर्ती करवाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इसी दौरान सुशील की मां सरबती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि सुशील की शादी गांव पाकस्मा, रोहतक निवासी कविता के साथ हुई थी।

पत्नी और ससुराल पक्ष प्रताड‌़ित करते थे युवक को

newborn child was cry from hunger, father commit suicide

सरबती ने आरोप लगाया कि सुशील को उसकी पत्नी कविता लगातार तंग करती थी। वह उन्हें दहेज के झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाती थी। इसी को लेकर उसने पिछले दिनों पुलिस को शिकायत भी दी थी।

ससुराल पक्ष के लोग सुशील को लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर ही उसने जहर लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सरबती के बयान पर सुशील की पत्नी कविता, ससुर रामकिशन, सास चंद्रकलां व दीपक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया है।

छह सितंबर को दिया था बेटे को जन्म
सुशील के भाई संजय ने बताया कि सुशील की पत्नी कविता ने छह सितंबर को ही लड़के को जन्म दिया था। लड़के के जन्म के बाद से वह मासूम बच्चे को अपना दूध नहीं पिला रही थी।

वह सुशील को बार-बार दहेज के मामले में फंसाने व उससे तलाक लेने की बात कहती थी। उसका मासूम बेटा भूख से बिलखता रहता था। सुशील ने कई बार कविता को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इससे तंग आकर उसके भाई ने जहर ही खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed