फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New bride looted husband in Bhiwani

हर बार नई शादी और नई वारदात, दुल्हन ने एक को लूटा और दूसरे की चल रही थी तैयारी

Fri, 03 Aug 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Updated Fri, 03 Aug 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
New bride looted husband in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर
ढलती उम्र और शादी नहीं होने पर घर बसाने की चाहत युवकों पर भारी पड़ रही है। शादी करने के चक्कर में बिना जानकारी लिये युवक लाखों खर्च कर अपने लिये दुल्हन लाते हैं। वहीं दुल्हन आठ-दस दिन बाद जिंदगी भर की पूंजी समेट अपने गिरोह के साथ फुर्र हो जाती है। इसी तरह लुटेरी दुल्हन से ठगे गए दो युवक गुरूवार को एसपी दरबार पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन


लुटेरी दुल्हन एक युवक को शादी कर लूट चुकी थी और दूसरे को लूटने की तैयारी चल रही थी। दोनों युवकों की आपस में पहचान होने के चलते मामला खुलने लगा तो दुल्हन गिरोह के साथ भाग निकली। एसपी ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए महिला थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिये हैं।     
विज्ञापन

  
ढाणी माहू निवासी मनोज ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के एक गांव निवासी रिश्तेदार सुरेंद्र की नौ जुलाई को गांव सरदूलगढ़ निवासी जैसमिन कौर उर्फ ज्योति से शादी हुई थी। शादी में खर्च के नाम पर दुल्हन के रिश्तेदारों ने दो लाख रुपये भी लिये थे। शादी के बाद ज्योति 10 दिन तक सुरेंद्र के साथ रही। इसके बाद वह सभी गहने और 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। इसी बीच सुरेंद्र को पता चला कि लोहारू क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप के साथ आरोपी ज्योति की शादी एक अगस्त हो होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संदीप भी उसका जानकार था तो वे उसके पास गये और पूरे मामले की जानकारी दी। संदीप ने बताया कि संदीप का ज्योति के साथ 25 जुलाई को सरदूलगढ़ में रोका हुआ था। जिसमें उसने आरोपी ज्योति को 30 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन व अंगूठी दी थी। इसके बाद आरोपियों से बात की तो उन्होंने पुलिस को शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। 

New bride looted husband in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर
शिकायतकर्ता के साथ आई गिरोह की एक महिला सदस्य      
मनोज उर्फ गांधी ने बताया कि जब वे पंजाब के सरदूलगढ़ पहुंचे तो गिरोह की महिला मिली। उसने बताया कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं है। इस गिरोह में करीब 25 लोग शामिल हैं। गिरोह के सदस्य उसे जबरन दो बार शादी के नाम पर बेच चुके हैं। उसका एक पांच साल का बेटा है जिसकी हत्या की धमकी देकर उससे यह काम करवाते हैं। महिला ने कहा कि आरोपी उसे व उसके बेटे को जान से मार देंगे। जिसके डर से वह कुछ नहीं बोल पाती। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वह हर जगह बयान देने को तैयार है।   

New bride looted husband in Bhiwani
सांकेतिक तस्वीर
खानक की गीना और हजरावा की सत्य देवी हरियाणा में तलाशती हैं ग्राहक      
शिकायतकर्ता संदीप व सुरेंद्र ने बताया कि उनकी मुलाकात गीना देवी और सत्यदेवी के साथ हुई थी। उन्होंने सुरेंद्र की शादी करवा दी थी तो संदीप की सगाई करवा दी। उन्होंने बताया कि ज्योति का पति जसवंत भाई बनता है और मंजीत देवी मां बनती है। गिरोह ने ज्योति की 10 बार शादी करवा चुके हैं। गिरोह में अन्य लड़कियां भी हैं जिनके द्वारा शादी के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है।  
     
साल भर में आ चुके एक दर्जन मामले    
 
शादी के बाद घर दुल्हन द्वारा घर से लूट की वारदात का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में सालभर में एक दर्जन से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन मामलों में अभी तक किसी गिरोह का पर्दाफाश नहीं हुआ था। पहले जहां यूपी, बिहार और बंगाल के गिरोह शादी के नाम पर दुल्हन भेजकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे अब पंजाब का गिरोह काफी सक्रिय हो चुका है। दो युवकों ने शादी के नाम पर लूटे जाने की शिकायत दी है। मामले की जांच महिला थाना पुलिस को सौंपी गई है। मामले की गहनता से जांच कर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। - गंगाराम पूनिया, एसपी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed