फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nephew shot his grandfather in Tohana of Haryana

दिवाली में पटाखा चलाने से किया मना, नाराज 15 साल के भतीजे ने ताऊ को मारी 5 गोली

Thu, 06 Dec 2018 01:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा) Updated Thu, 06 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
nephew shot his grandfather in Tohana of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

दिवाली के दिन पटाखे चलाने से रोकने की रंजिश में एक 15 वर्षीय युवक ने अपने ताऊ को ही गोलियों से भून दिया। आरोपी ने ताऊ पर 5 गोलियां दागी। वारदात हरियाणा के टोहाना के गांव कन्हड़ी का है। मामले की सूचना पाकर डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा, पुलिस फोर्स व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंच गई। आरोपी छात्र सोनीपत के गांव खरखौदा में पढ़ाई करता है और छुट्टियों में घर आया हुआ था। वारदात के बाद वह पिस्तौल सहित फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी किशोर, उसके पिता और मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल के गांव कन्हड़ी निवासी 43 वर्षीय राजकुमार अपने भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहता था। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। वह खेतीबाड़ी का कार्य करता था। सुबह लगभग 11 बजे जब राजकुमार अपने घर के बाहर था तो उसके 15 वर्षीय भतीजे ने पिस्तौल से एक के बाद एक पांच गोली दाग दी तथा मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर परिजन उसे नागरिक अस्पताल में ले जाए। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय राजकुमार ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

nephew shot his grandfather in Tohana of Haryana
demo pic

सीन ऑफ क्राइम की टीम ने गांव में जाकर जांच की व पुलिस ने मौके से गोलियों के दो खोल बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतक राजकुमार की पत्नी राजबाला ने बताया कि उसका पति राजकुमार व देवर रामकुमार एक ही घर में रहते थे। दिवाली के दिन उसका भतीजा घर में ही पटाखे बजा रहा था। जिससे उनकी गाय डर रही थी। जब उसके पति ने उसे मना किया तो दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो गया था। 

इस बात को लेकर उसका देवर रामकुमार व भतीजा उसके पति से रंजिश रखे हुए थे। गुरुवार को उक्त लोगों ने उसके पति को घर में अकेला पाकर साजिश के तहत उसकी हत्या की है। डीएसपी जोगिन्द्र शर्मा ने बताया कि राजबाला की शिकायत पर आरोपी रामकुमार, उसके बेटे व पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

सोनीपत के खरखौदा में पढ़ता था छात्र
गांव कन्हड़ी में इस वारदात के बाद पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा तथा गली में लोग सिर्फ काम के लिए ही निकलते हुए दिखाई दिए। वारदात के बाद से आरोपी साहिल घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी किशोर सोनीपत के खरखौदा में स्कूल में दसवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। साहिल घटना के बाद से पिस्तौल सहित फरार हो गया तथा परिवार के अन्य सदस्य भी इस घटना से सहमे हुए है। मृतक राजकुमार के मुंह, पेट, छाती व कमर में गोली लगने से मौत हुई है। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की तथा वहां से दो गोली के खोल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed