फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national wrestler arrested with drugs by narcotics control bureau chandigarh

नेशनल प्लेयर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, NCB ने हाइवे पर दबोचा

Sat, 22 Oct 2016 10:32 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Oct 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
national wrestler arrested with drugs by narcotics control bureau chandigarh
एनसीबी चंडीगढ़ ने नेशनल पहलवान को ड्रग्स के साथ दबोचा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही एनसीबी ने उसका एक साथी भी पकड़ा है। आरोपियों से कुल 104 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए एनसीबी चंडीगढ़ जोन के डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा  ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला कालका गांव रायपुर के रहनेवाले सतपाल उर्फ सत्ता (33) और सिरसा के गांव नगराना निवासी अमरजीत सिंह (35) केरूप में हुई है।
विज्ञापन


डायरेक्टर ने बताया कि शुक्रवार सुबह आरोपियों को अंबाला - चंडीगढ़ हाइवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपी एक सफेद रंग की आल्टो कार में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को रोककर जब तलाशी ली गई तो उनसे 104 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि चंडीगढ़, सोलन, कालका, परवाणु और जीरकपुर में पिछले तीन सालों से नशीले पदार्र्थों की तस्करी कर रहे है।

एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दिल्ली से एक नाइजीरियन महिला से हेरोइन तस्करी के लिए लाए थे। वो ग्राहकों को 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचते थे। एनसीबी ने बताया कि अमरजीत सिंह नेशनल लेवल का कुश्ती का खिलाड़ी है। वो पंजाब हरियाणा में होने वाले दंगलों में हिस्सा लेता रहता है।


इसी दौरान उसकी एक नशेड़ी से मुलाकात हुई और वही से अमरजीत को हेरोइन के नशे की लत लग गई । दोनों आरोपी शादीशुदा है और दोनों के दो दो बेटियां है। एनसीबी की इस साल तस्करी के 22 मामले शहर से पकड़ चुकी है। जिसमें 43 तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed