{"_id":"6288783dd500803ee911e8f6","slug":"national-investigation-agency-can-also-investigate-in-case-of-getting-rdx-behind-burail-jail-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: बुड़ैल जेल के पीछे RDX मिलने के मामले में अब NIA करेगी जांच, आतंकी जसविंदर मुल्तानी से जुड़े हैं तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: बुड़ैल जेल के पीछे RDX मिलने के मामले में अब NIA करेगी जांच, आतंकी जसविंदर मुल्तानी से जुड़े हैं तार
Sat, 21 May 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 May 2022 10:57 AM IST
सार
चंडीगढ़ में 23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास बम मिला था। इस दौरान आर्मी और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने बम का धमाका करवाकर डिफ्यूज किया था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ बुड़ैल जेल के पीछे मिला आरडीएक्स।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में बुड़ैल जेल के पीछे आरडीएक्स मिलने के मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी जांच कर सकती है। बुड़ैल जेल के पीछे आरडीएक्स मिलने के मामले के तार जर्मनी में बैठे आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी से जुड़ रहे हैं। इससे पहले भी मुल्तानी के खिलाफ एनआईए ने एफआईआर दर्ज की थी। सूत्रों के मुताबिक एनआईए भी इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एनआईए ने इस वर्ष जनवरी में मुल्तानी के खिलाफ पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले की जांच भी एनआईए कर रही है। बुडैल जेल के पीछे मिले बम मामले में जर्मनी में बैठे आतंकी जेएस मुल्तानी से जुड़े हैं। पुलिस ने घटनास्थल का डंप डाटा उठाया था। इसमें एक संदिग्ध नंबर मिला जो घटना वाले दिन से ही बंद था।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि इस नंबर से आखिरी कॉल जर्मनी में बैठे आतंकी जेएस मुल्तानी को की गई थी। वहीं पुलिस को घटना के पांच दिन दोबारा जांच के दौरान घटनास्थल से एक डेटोनेटर और एक मोबाइल मिला था। इस मोबाइल के तार भी जेएस मुल्तानी से जुड़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार जसविंदर सिंह मुल्तानी का लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में भी लिंक था। 23 अप्रैल को बुड़ैल जेल के पीछे दीवार के पास बम मिला था। इस दौरान आर्मी और एनएसजी की मदद लेनी पड़ी थी। 24 अप्रैल को एनएसजी की टीम ने बम का धमाका करवाकर डिफ्यूज किया था।
विज्ञापन