स्टेडियम के बाहर नग्न हालत में बेहोश मिली महिला, रेप की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम के के बाहर नग्न हालत में बेहोश मिली महिला। नशा देकर रेप करने की आशंका जताई जा रही है। वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। यहां गुरु नानक स्टेडियम के गेट नंबर आठ के बाहर मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक महिला नग्न अवस्था में बेहोश मिली। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना डिवीजन आठ के एसएचओ गौरव तौरा पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। आशंका जताई जा रही है कि महिला को नशीला पदार्थ खिलाने के बाद उसके साथ दुराचार किया गया है। वहीं मेडिकल जांच के दौरान यह पता चला है कि महिला ने काफी नशा कर रखा था।
मंगलवार सुबह ही प्रशासन की तरफ से गुरु नानक स्टेडियम में योग दिवस का समारोह रखा गया था। इस समारोह में डीसी से लेकर सभी बड़े अधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस कारण स्टेडियम के आस-पास पूरी सुरक्षा थी।
योग दिवस के दिन स्टेडियम के पास सख्त सुरक्षा के इंतजाम के दावे फेल
फिर भी किसी को पता नहीं चला कि महिला गेट नंबर आठ के पास कैसे पहुंची। थाना डिवीजन आठ के एसएचओ आईपीएस ट्रेनी दीपक तोरा ने कहा कि सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गेट नंबर आठ के पास महिला नग्न अवस्था में बेहोश पड़ी है। पुलिस ने आस-पास लोगों से पूछताछ की तो किसी को महिला के बारे में कुछ पता नहीं था। कुछ लोगों ने बताया कि महिला यहीं आस-पास में भीख मांगती है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच के दौरान यह पता चला है कि महिला ने काफी नशा कर रखा था। उसकी अभी तक कोई पहचान नहीं हुई है। वहीं अभी दुराचार जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी पुलिस जांच करवाएगी। सबसे पहले महिला का होश में आना काफी जरूरी है। आगे की कार्रवाई उसके बाद ही की जाएगी।