{"_id":"6478f6c30e25f732c104d7eb","slug":"naib-tehsildar-and-retired-patwari-arrested-in-punjab-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mansa News: 28 एकड़ शामलात जमीन लोगों के नाम की, नायब तहसीलदार व रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Mansa News: 28 एकड़ शामलात जमीन लोगों के नाम की, नायब तहसीलदार व रिटायर्ड पटवारी गिरफ्तार
Fri, 02 Jun 2023 01:24 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:24 AM IST
सार
विजिलेंस ने फर्जी तरीके से जमीन के मालिक बनाए गए सभी लोगों को भी इस केस में नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को मानसा के सरदूलगढ़ के नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह व रिटायर्ड पटवारी जगजीत सिंह जग्गा को गिरफ्तार किया है। बलविंदर सिंह (तत्कालीन कानूनगो) और जगजीत सिंह पर आरोप है कि 2005-06 में बठिंडा जिले की तहसील नथाना के गांव सेमा की करीब 28 एकड़ शामलात जमीन निजी लोगों के नाम कर उन्हें मालिक और खुदकाश्त बना दिया।
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग की पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने जमीन के मालिक बनने के बाद कई बैंकों से लाखों रुपये के लोन भी ले लिए। विजिलेंस की जांच में बलविंदर सिंह और जगजीत सिंह जग्गा के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ने फर्जी तरीके से जमीन के मालिक बनाए गए सभी लोगों को भी इस केस में नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन