फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murthal gang rape: IG mamta singh will be re investigate of high profile case

मुरथल गैंगरेप: नए सिरे से जांच करेंगी आईजी ममता सिंह

Sat, 09 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
murthal gang rape: IG mamta singh will be re investigate of high profile case
बलात्कार - फोटो : concept photo

मुरथल का कथित सामूहिक दुष्कर्म मामला फिर से सुर्खियों में हैं। जांच के लिए बनाई गई एसआईटी की प्रभारी डीआईजी राजश्री की जगह रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह को लगाया गया है। ममता सिंह ने गुरुवार को सोनीपत पहुंचकर सबसे पहले डीसीआरयूएसटी के गेस्ट हाउस में एसआईटी के अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन


बैठक में डीएसपी भारती डब्बास तथा डीएसपी सुरेंद्र कौर, डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। लगभग आधे घंटे तक बैठक लेने के बाद ममता सिंह टीम सहित सुखदेव ढाबे पर पहुंची। यहां पर लगभग 10 मिनट तक ढाबा संचालक अमरीक सिंह के साथ बातचीत करने के बाद टीम गन्नौर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट से फटकार के बाद ही सरकार ने डॉ. राजश्री की बजाय रेवाड़ी रेंज की आईजी ममता सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा था। बुधवार को ही उन्हें जांच की जिम्मेदारी दी गई थी और गुरुवार को वे सोनीपत पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि ममता सिंह ने इस मामले की शुरू से जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन गवाहों से भी बातचीत की जाएगी, जो अब तक इस मामले में सामने आ चुके हैं। विशेषतौर पर उन ट्रक चालकों से भी बातचीत की जाएगी, जो मीडिया के सामने दुष्कर्म की बात कह रहे थे, लेकिन बाद में मुकर गए थे।


इतना ही नहीं हाल ही में दिल्ली के बॉबी जोशी से भी जांच में सहयोग मांगा जाएगा, जिन्होंने हाल ही में दर्ज कराई एफआईआर में महिलाओं के साथ मारपीट होने की बात कही थी। इस बारे में डीएसपी भारती डब्बास ने बताया आईजी ममता सिंह ने टीम की मीटिंग लेकर मामले के बारे में अब तक हुई जांच का ब्यौरा लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की दोबारा से जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed