फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murderer arrested murder of friend after drink at goraya case jalandhar punjab

डेयरी फार्म में दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल, गिरफ्तार, वजह मामूली

Sun, 31 Jul 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Sun, 31 Jul 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
 murderer arrested murder of friend after drink at goraya case jalandhar punjab
हत्‍या
गांव पासला की एक डेयरी में अपने साथी का कत्ल कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सतनाम सिंह निवासी गांव बिलगा के रूप में हुई है। शुक्रवार रात को सतनाम सिंह और बलविंदर ने पहले एक साथ बैठकर शराब पी थी। फिर उनकी रोटी खाने के समय सब्जी डालने पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद सतनाम सिंह ने बलविंदर को तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला था। देहात के एसपी (डी) परमिंदर सिंह भंडाल ने कहा कि थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने आरोपी सतनाम सिंह को अमरूदा वाला चौक रुड़का कला से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गांव पासला में दिलबाग सिंह ने अपने खेतों में डेयरी फार्म खोला हुआ है। इसमें पशुओं की संभाल के लिए तीन नौकर बलविंदर सिंह चंबा, सतनाम सिंह व जसबीर सिंह शीरा रखे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को तीनों एक साथ डेयरी में ही थे। बलविंदर सिंह की हत्या के बाद ही पुलिस ने जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में जसवीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार रात सतनाम सिंह और बलविंदर सिंह चंबा दोनों ने काफी शराब पी रखी थी। दोनों का रोटी खाने के समय झगड़ा हो गया था। उसने दोनों को हटाने की काफी कोशिश की, मगर नशे में धुत्त सतनाम सिंह उससे भी लड़ने लगा। इसलिए वह साइकिल पर डेयरी फार्म मालिक दिलबाग सिंह को बुलाने के लिए चला गया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला और वह अपने गांव रूपोवाल में चला गया। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह को जब दिलबाग सिंह डेयरी फार्म पर आया था तो उसने बलविंदर सिंह का शव खून से लथपथ मंजे पर लड़ा हुआ देखा। इसके बाद उसने इसकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed