{"_id":"577665794f1c1ba95c79b38d","slug":"murder-uncle-murder-uncle-murder-due-to-illegal-relations-boy-illegal-relations-with-aunt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाची से अवैध संबंध बना बैठा भतीजा, निकला खौफनाक अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची से अवैध संबंध बना बैठा भतीजा, निकला खौफनाक अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में अवैध संबंधों के चलते चाचा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को अपनी चाची से प्यार हो गया। दोनों में अवैध संबंध भी बन गए। इस बेमेल प्यार का अंजाम काफी खौफनाक हुआ। पता चलते ही चाचा ने उन्हें अलग करने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठा। वारदात, बठिंडा के गांव कोटबख्तू की है।
भतीजे ने अपने दोस्त और चाची के साथ मिलकर चाचा जंटा सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई महंगा सिंह की शिकायत पर आरोपी भतीजे जगदीप सिंह, उसके दोस्त गुरमेल सिंह और मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह अपने चाचा जंटा सिंह के घर छह माह से रह रहा था। इसी दौरान भतीजे के संबंध अपनी चाची सरबजीत कौर के साथ बन गए। इसका पता चाचा को लग गया। उसने जगदीप सिंह को अपने घर से निकाल दिया था।

d
- फोटो : getty images
उन्होंने बताया कि इसके बाद अपने और चाची के अवैध संबंधों के रास्ते में आने वाले अपने चाचा को हटाने के लिए जगदीप सिंह ने अपने दोस्त गुरमेल सिंह और चाची सरबजीत कौर के साथ मिलकर गांव के पास से गुजरती नहर पर बहाने से बुलाया।
जब उसका चाचा नहर पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे भतीजे ने तेजधार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि जब मृतक की पत्नी अपने पति संबंधी शिकायत देने पहुंची तो पीछे ही मृतक का भाई महंगा सिंह थाने आ धमका।
उसने पुलिस के सामने चाची भतीजे का पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने पूरा सच पुलिस को बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।