{"_id":"8520906f196c83f8c3898eafaf98a962","slug":"murder-or-sucide-suspicion-continuously-intact","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या या खुदकुशी, अब भी उलझी है गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या या खुदकुशी, अब भी उलझी है गुत्थी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-49 में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों की सोसाइटी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव लटकता मिला। युवक के हाथ बंधे हुए थे।
विज्ञापन
इसलिए परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। वहीं, सेक्टर-34 पुलिस के अनुसार यह खुदकुशी का मामला है। शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं।
युवक की पहचान भूपेंद्र (22) के रूप में हुई है जो अपने भाई जतिंद्र के साथ रहता था। वह सब्जी बेचने का काम करता था। जतिंद्र के अनुसार उसका भाई घर की पहली मंजिल पर रात को सोने के लिए अकेला गया था।
विज्ञापन
सुबह सात बजे देखा तो शव लटक रहा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के अनुसार नोट में लिखा है कि युवक ने अपनी मर्जी से खुदकुशी की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। युवक के अभिभावक दिल्ली में रहते हैं।
युवती से था प्रेम प्रसंग
परिवार के एक सदस्य के अनुसार भूपेंद्र का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती का भाई इसके लिए तैयार नहीं था।
पिछले कई दिनों से दोनों परिवारों के बीच खींचतान चल रही थी। परिजनों के अनुसार भूपेंद्र की दो साल पहले युवती के भाई के साथ दोस्ती भी थी।