फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of young man by shot

उधार दिए रुपये मांगे तो मार दी गोली

Sat, 30 Aug 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sat, 30 Aug 2014 07:22 PM IST
विज्ञापन
murder of young man by shot

पंजाब के मुक्तसर के गांव गिलजेवाला में उधार दिए दो लाख रुपये वापस मांगने के बदले एक युवक को मौत मिली। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब तीन माह पहले ही आस्ट्रेलिया से अपने गांव आया था। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के  अनुसार दिलबाग सिंह पुत्र राजिंदर सिंह करीब तीन माह पहले आस्ट्रेलिया से लौटा था। उसने अपने गांव के ही कुलदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह से उधार दिए दो लाख रुपये लेने थे। जब उसने कुलदीप से पैसे मांगे तो दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन


रुपये लौटाने के बजाय कुलदीप और उसके साथियों ने दिलबाग पर 12 बोर राइफल से दो फायर कर दिए। जिससे दिलबाग गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसने जख्मों की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे थाना कोटभाई के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा बलकरन सिंह के बयान पर कुलदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह, जगमीत सिंह पुत्र नछत्तर सिंह और स्वर्ण सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गिलजेवाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed