फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife in Drunk

सो रही पत्नी को चाकू से गोदा, भाभी पर हमला

Thu, 09 Oct 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Thu, 09 Oct 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
murder of wife in Drunk

नशे में धुत पति ने देर रात घर में सो रही पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला। यह घटना हरियाणा के जिले कैथल के गांव सिनद की है। महिला की चीख पुकार सुनकर जब घर वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाने के प्रयास किया तो आरोपी ने अपनी भाभी पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई।

विज्ञापन


आरोपी नशे में सुखबीर अक्सर पत्नी पिंकी के साथ मारपीट करता था। मंगलवार रात को वह पत्नी और दोनों लड़कियों के साथ नीचे कमरे में सो गया। परिवार के अन्य परिजन व उसका दो साल का लड़का ऊपर सो रहे थे। रात ग्यारह उन्हें पिंकी के चिल्लाने की आवाज आई तो सभी दौड़कर नीचे आए और कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़कर देखा तो सुखबीर पिंकी पर चाकू से हमला कर रहा था। जब उन्होंने महिला को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपनी भाभी मुकेश पर भी चाकू से वार करके घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पिंकी को देर रात अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के ससुर आंतुराम, गांव के सरपंच जियालाल व अन्य लोगों ने कहा कि वे पिंकी को इंसाफ दिलवाने में पुलिस की पूरी सहायता करेंगे।

चाकू से लगभग आधा दर्जन वार

murder of wife in Drunk

बताया जा रहा है कि नशे के कारण कई बार घर में झगड़ा हुआ तो आरोपी के ससुराल वालों व परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया। कुछ महीने पहले भी उसने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की तो वह परेशान होकर अपने मायके करनाल के कालरम गांव में चली गई।

परिजनों ने आरोपी को डांट फटकार लगाई व महिला को समझाकर वापस ससुराल भेज दिया। पिंकी की दो बेटियां और एक बेटा था। पिंकी के भाई और करनाल जिले के कालरम गांव वासी मामूराम ने बताया कि बहन पिंकी की शादी 2008 में सुखबीर से हुई थी। सुखबीर नशेड़ी है, अक्सर पिंकी के साथ मारपीट करता था।

मंगलवार रात 11 बजे पिंकी के जेठ सुखविंद्र का फोन आया कि सुखबीर ने उसकी बहन को चाकू मारकर घायल कर दिया और वह अस्पताल में भर्ती है। रात को ढाई बजे सुखविंद्र ने दोबारा फोन कर बताया कि पिंकी ने दम तोड़ दिया है। मामूराम ने बताया कि आरोपी ने पिंकी पर चाकू से लगभग आधा दर्जन वार किए।

कलायत के थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतका के भाई मामूराम की शिकायत पर सुखबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed