पत्नी से जुदाई सह न पाया तो लेक्चरर ने खौफनाक कदम उठाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की कुछ दिनों पहले ही हत्या कर दी गई थी। जुदाई सह न पाया इंजीनियरिंग कॉलेज का लेक्चरर तो दी जान। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। महावीर कालोनी में रहने वाली अंजू बाला की हत्या के बाद उसके पति विकास ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विकास ने ऋषिकेश के एक होटल के कमरे में फांसी लगा ली। रामपुरा पुलिस मामले की छानबीन के लिए ऋषिकेश गई हुई है। मृतक विकास जिले के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरार था।
विकास नागपाल के परिजनों ने बताया कि वीरवार को विकास किसी मीटिंग में जाने की बात कहकर एक्टिवा से घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। काफी देर तक उसका मोबाइल बंद आया। कुछ घंटों बाद मोबाइल ऑन हुआ तो विकास के साले ने उसे फोन किया।
विकास ने अपने साले को कहा कि वह अंजू के बिना नहीं जी सकता। इसलिए वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। इसके बाद विकास ने अपना मोबाइल स्विच आफ कर दिया। विकास के परिजन तुरंत रामपुरा चौकी पहुंचे। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन चेक करवाई तो वह हरिद्वार में थी।
इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर हरिद्वार रवाना हो गए। वे रात भर विकास को हरिद्वार में रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तलाश करते रहे। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर विकास की एक्टिवा लावारिस हालत में मिली।
संदिग्ध परिस्थितियों में कर दी गई थी हत्या
विकास ने रात को ऋषिकेश पहुंचकर हरिद्वार रोड पर आकाशगंगा होटल में कमरा किराए पर लिया। सुबह 10 बजे तक कमरा नहीं खुला तो होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर किसी अनहोनी की आशंका से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद दूसरी चाबी से कमरे का लॉक खोला गया। भीतर विकास बेड की चादर के सहारे पंखे पर लटका पाया गया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने खुद की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
उजड़ गया पूरा परिवार
एक सप्ताह के भीतर एक भरा-पूरा परिवार उजड़ गया। इस परिवार में अब साढ़े तीन साल का विकास और अंजू का बेटा बचा है। इस मासूम की दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति-पत्नी की मौत से परिजनों के साथ-साथ पड़ोसी भी गमजदा हैं।
29 जून को हुई थी अंजू की हत्या
विकास की पत्नी अंजू बाला की 29 जून को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मरी पाई गई थी। उस समय विकास अपनी मां को लेने के लिए साहा गया था। पड़ोस में रहने वाले विकास के दोस्त संजीव उर्फ सोनू ने विकास के घर से निकलने के घंटे भर बाद फोन कर उसे अंजू के पंखे से फंदा लगाकर लटके होने की बात कही।
विकास घर आया तो अंजू मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। मृतका के गले व हाथों पर खरोचों के निशान और मौके से बालों के टूटे गुच्छे मिले। इसे देखकर यह लगता है कि घटना से पहले अंजू ने काफी संघर्ष किया होगा। परिजनों ने संजीव से पूछा कि उसने शव को नीचे क्यों उतारा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परिजनों न शक जताया कि संजीव उर्फ सोनू ने ही अंजू की गला घोंटकर हत्या की है। इस आधार पर पुलिस ने संजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।