फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife and child for another woman

पत्नी और बच्चों के साथ हैवानियत, ईंटों से कुचल डाला

Thu, 05 Jun 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर) Updated Thu, 05 Jun 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder of wife and child for another woman

अबोहर से सटे संगरिया थाना क्षेत्र के गांव हरिपुरा में मंगलवार रात एक व्यक्ति ने ईंट से हमला कर अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री को मौत के घाट उतार दिया। जबकि उसकी मां ने शोर मचाते हुए भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


पुलिस ने उक्त व्यक्ति के साथ-साथ उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। इससे पूछताछ चल रही है। गांव हरिपुरा निवासी करीब 40 वर्षीय द्वारका प्रसाद कुम्हार ने मंगलवार रात करीब 11.30 बजे आंगन में चारपाई पर लेटी हुई अपनी पत्नी सरला (37) और पुत्र रमन (11) को ईंट मार कर बुरी तरह से कुचल दिया।
विज्ञापन


दोनों के चीखने की आवाजें सुनकर आंगन के आगे बरामदे में सोई द्वारका प्रसाद की मां और 14 वर्षीय पुत्री मनीषा ने आंगन का गेट को खटखटाया। द्वारका प्रसाद ने अंदर से गेट खोला, तो उसके हाथ में खून से सनी ईंट देखकर मनीषा व उसकी दादी घबरा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की करतूत देख महिला ने मचाया शोर

murder of wife and child for another woman

उन्होंने आंगन में जाकर देखा, तो चारपाई पर सरला व रमन खून से लथपथ पड़े थे। द्वारका प्रसाद की मां बहू व पोते से लिपटकर रोने लगी। इसी दौरान द्वारका प्रसाद ने अपनी बेटी मनीषा के सिर पर भी ईंट से चार-पांच वार कर उसे भी बुरी तरह से घायल कर दिया।

बेटे के सिर पर हत्या का भूत सवार देख उसकी मां ने शोर मचाया और जब तक पड़ोसी आंगन में पहुंचे तब तक द्वारिका प्रसाद वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने सरला, रमन व मनीषा को एक वाहन में डालकर रात्रि 12.30 बजे संगरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

महिला से संबंध के चलते उठाया खौफनाक कदम

murder of wife and child for another woman

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव गोरीवाला निवासी सरला के मायके वालों को जब यह दुखद समाचार मिला तो उसका भाई राधेश्याम और परिवार के अन्य सदस्य रात को ही संगरिया अस्पताल पहुंच गए लेकिन तब तक रमन व मनीषा की मौत हो चुकी थी।

हालत गंभीर होने के कारण सरला को हनुमानगढ़ टाउन के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि द्वारका प्रसाद के मुहल्ले में ही एक महिला के साथ कथित रूप से संबंध होने की बात सामने आई है। इन संबंधों का खुलासा हो जाने के कारण वह लगभग डेढ़ वर्ष तक घर से गायब रहा। इसके बाद वापस आया तो इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed