फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of Widow Woman In Rajpura Of Punjab

मकान मालिक के पास आई कॉल, बोला- पत्नी फोन नहीं उठा रही है, जरा ऊपर जाकर देखो, फिर उड़े होश

Thu, 11 Jul 2019 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Murder Of Widow Woman In Rajpura Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजपुरा की एक कालोनी में एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह विधवा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने संबंध बनाने में असफल रहने पर हत्या की है। थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि करीब 5 वर्ष पहले ही महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इसके बाद विधवा महिला मायके में मां के साथ रह रही थी। महिला किसी के घर खाना बना कर कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती थी। इस दौरान आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गुरु तेग बहादुर कालोनी उसे परेशान करने लगा। महिला के बार-बार मना करने पर भी वह नहीं रुका। मंगलवार की देर शाम महिला ने एक मकान किराए पर लेकर अपना सामान रखा था। 

विज्ञापन

उसके साथ एक व्यक्ति था, जिसने अपने बारे में बताया की वह नजदीकी थर्मल प्लांट में कार्य करता है। मकान मालिक हरीचंद और उसके लड़के संजय कुमार ने बताया की बुधवार की सुबह जब महिला अपने बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़कर आई तो उसके पीछे मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति आया, जिसने रुमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था और उसे सीढ़िया चढ़ते हुए भी देखा। 

उन्होंने समझा की वह उसका पति हो सकता है। करीब आधे घंटे के बाद वह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर चला गया। थाना प्रभारी ने बताया की वह सीढ़ियां चढ़ने वाला व्यक्ति हरदीप सिंह था और वह ही महिला के पेट व टांगों पर चाकू मारकर फरार हो गया था। इस दौरान मकान मालिक को किसी व्यक्ति का फोन आया की उसकी पत्नी उसका फोन नहीं उठा रही है, जरा ऊपर जाकर देखो। 

मकान मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो महिला खून से लथपथ मृत अवस्था में थी। मकान मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed