{"_id":"069eae5be01e4a99c808671eed881ca8","slug":"murder-of-student-dead-body-found-in-satluj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने गए छात्र का शव सतलुज से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैर करने गए छात्र का शव सतलुज से मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 18 Jun 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात का खाना खाकर सैर के लिए निकले न्यू संत नगर निवासी संदीप सिंह का रविवार की देर रात को कत्ल कर शव सतलुज दरिया में फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार को संदीप का शव नहर में मिला।
विज्ञापन
शव बाहर निकाला तो उसके सिर पर काफी घाव थे। सूचना पाकर थाना लाडोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना लाडोवाल के एसएचओ आईपीएस डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि संदीप सिंह गर्वनमेंट कॉलेज में बीए का छात्रा था। रविवार रात को वह घर से खाना खाकर सैर के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने सारी रात संदीप की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सतलुज दरिया में युवक तैराकी कर रहा था। उसने शव तैरता देखकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर जांच की तो उसके सिर पर किसी हथियार से वार किया गया है। हत्यारों ने घटना को अंजाम देकर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए शव नहर में फेंक दिया।
डॉ. संदीप ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच के लिए अलग अलग थ्योरियों पर काम किया जा रहा है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।