मामा की बेटी का मर्डर कर उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातों ही बातों में ममेरी बहन की बेसबॉल मारकर हत्या करने के बाद युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम। घटना पंजाब के सरदूलगढ़ की है।
गांव झंडा कलां निवासी मनप्रीत ने अपने मामा बलदेव की लड़की सिमरजीत कौर की हत्या कर खुद भी कीटनाशक पी लिया। मनप्रीत की मां हरजीत कौर उसे छोड़कर चली गई थी और सिमरजीत उसी से बात कर रही थी। युवक को गंभीर हालत में सिरसा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले बलदेव सिंह अपनी पत्नी जसपाल कौर से अलग होकर बेटी के साथ गांव झंडा कलां आकर रहने लगा। इस दौरान बलदेव सिंह की जिला मोगा के गांव आमीवाला में विवाहित बहन हरजीत कौर भी परिवार समेत वहां आकर भाई के पास रहने लगी।
सिमरजीत कौर व मनप्रीत सिंह में झगड़ा
बलदेव के जीजा सतविंदर सिंह की मौत हो गई और हरजीत कौर ने सुखपाल सिंह निवासी सिरसा के साथ घर बसा लिया। हरजीत कौर का बेटा मनप्रीत उसके भाई बलदेव सिंह के पास ही रहा।
बलदेव सिंह की बेटी सिमरजीत कौर अपनी बुआ हरजीत कौर से फोन पर अक्सर बातें करती रहती थी। लेकिन मनप्रीत मामा की लड़की से खफा था। इसी कारण सिमरजीत कौर व मनप्रीत सिंह में झगड़ा हो गया। गुस्से में आए मनप्रीत ने सिमरजीत की बेसबाल मारकर हत्या कर दी और बाद में डर के मारे कीटनाशक निगल लिया।
थाना सरदूलगढ़ के एएसआई दीप सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता बलदेव सिंह के बयानों पर उसके भांजे मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।