फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   murder of mother in law by axe in mukhtasar

ससुराल में हाथापाई, दामाद ने कुल्हाड़ी से वारकर सास को मार डाला

Sun, 15 May 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Sun, 15 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
murder of mother in law by axe in mukhtasar
सास की हत्या - फोटो : Demo pic

पंजाब के मुक्तसर के थांदेवाला रोड पर स्थित बस्ती में शुक्रवार सुबह एक दामाद ने अपनी सास को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुखदेव कौर (50) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


जसवीर कौर ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब दस साल पहले गांव रुखाला निवासी करमजीत सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय के बाद ही दोनों में झगड़ा रहने लगा। इस वजह से उसने अदालत में तलाक का केस दायर कर दिया। वहीं आरोपी करमजीत सिंह ने उसे घर में बसाने का केस दायर किया। बीते वीरवार को अदालत में इस केस को लेकर सुनवाई भी हुई थी। उस समय करमजीत सिंह ने उसे मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


जसवीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे करमजीत सिंह एकदम से उनके घर में दाखिल हुआ। उससे हाथापाई होते समय उसने कुल्हाड़ी से उसकी माता सुखदेव कौर पर वार किए। इससे सुखदेव कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद करमजीत सिंह मौके से फरार हो गया। थाना सदर प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि जसवीर कौर के बयान पर करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed