{"_id":"b9edb03a1d98eaad5845387d6b0c564b","slug":"murder-of-man-by-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी में व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव तुर्कपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार देर शाम तुर्कपुर निवासी सूरजभान (40) उर्फ भाने मंडौरा गांव से जब अपने गांव की वाल्मीकि बस्ती में पहुंचा तो वहां पर संदीप और एक अन्य युवक के साथ उसकी कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि संदीप ने दूसरे साथी की मदद से भाने पर चाकू से वार कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए खरखौदा के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान सोमवार को सुबह छह बजे दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी सोमवीर का कहना है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खेती के साथ बिजली का काम करता था भाने
तुर्कपुर निवासी सूरजभान उर्फ भाने परिवार का पालन पोषण करने के लिए जहां खेती करता था वहीं वह बिजली आदि का काम भी करता था। उसकी हत्या से उसके परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी पत्नी संतोष और उसके पुत्र और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।