{"_id":"2f82c1207b39f599d60381555f777d8e","slug":"murder-of-innocent-daughter-by-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ममता' ने ही की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'ममता' ने ही की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Apr 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी नन्ही बच्ची का गला दबाकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने शुक्रवार को उसकी मां को दोषी ठहराया। 22 अप्रैल को आरोपी महिला को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
घटना 10 मई साल 2013 में गांव फैंदा की है। आरोपी ममता पति के साथ यहां पर किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने इस दिन मकान मालिक मेवा सिंह की शिकायत पर ममता के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ममता के एक युवक से प्रेम संबंध थे। युवक ने ममता से कहा था कि यह बच्ची उसकी है, जबकि मां इस बात को उजागर नहीं होने देना चाहती थी।
इस पर जब प्रेमी ने दबाव बनाया तो ममता ने बच्ची की गला घोट कर हत्या कर दी। मामला सामने आया था तो पहले मां ने बच्ची की हत्या का आरोप एक अन्य किराएदार अनीता पर लगाया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता ने हत्या की बात अपने मालिक मकान को बता दी। इस पर पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन