फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of INLD leader's mother and lady servant at home

इनेलो नेता के घर पर दिनदहाड़े डबल मर्डर

Fri, 29 Aug 2014 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Fri, 29 Aug 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
murder of INLD leader's mother and lady servant at home

हरियाणा के पानीपत में इनेलो नेता और युवा के पूर्व प्रदेश सचिव कुलदीप डिमाना के डिमाना (दीवाना) गांव स्थित मकान में बदमाशों ने दिनदहाड़े घुसकर उसकी मां और गांव की ही एक युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी और गहने लूटकर फरार हो गए। युवती बीए की छात्रा थी और पिता की मौत के बाद इनेलो नेता के घर में कामकाज कर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन


दोहरे हत्याकांड और लूटपाट के बाद पुलिस की सांसें फूल गई और एसपी सहित कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर शाम को बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला शुक्रवार दोपहर का है। इनेलो युवा के प्रदेश सचिव कुलदीप डिमाना के घर में कुछ बदमाश घुस आए। घर पर इनेलो नेता की मां मूर्ति (65) घर पर अकेली थी।

विरोध करने पर कर दी दोहरी हत्या

murder of INLD leader's mother and lady servant at home

बदमाशों ने मकान में लूटपाट का प्रयास किया तो मूर्ति ने उनका विरोध कर दिया। जिस पर बदमाशों ने मूर्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसी समय कुलदीप के घर में काम करने वाली संतोष (20) आ गई।

बदमाशों ने उसकी भी चाकू से घोंपकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड के बाद बदमाशों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 25-30 तोले सोने और चांदी के गहने लूटकर ले गए।

कुलदीप के नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ईशु के दोपहर बाद घर पर आने के बाद दोहरे हत्याकांड का पता लगा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई और थाना चांदनी बाग प्रभारी ऋषिकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इसके बाद पानीपत का काम देख रहे सोनीपत के एसपी अरुण नेहरा, डीएसपी मुख्यालय सुलतान सिंह, डीएसपी तान्या, सीआईए वन प्रभारी जगदीप दूहन और सीआईए टू प्रभारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल की मदद से नमूने जुटाए और दोनों के शवों को शव गृह में रखवा दिया। जहां पर पुलिस ने परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।

हत्याकांड पर पुलिस महकमे में हड़कंप

murder of INLD leader's mother and lady servant at home

परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग अपने दैनिक कार्यों से बाहर गए थे और घर पर उसकी मां मूर्ति और गांव की संतोष थी। संतोष बीए की छात्रा थी और उनके घर पर काम करती थी। पुलिस ने देर शाम तक दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।

इसी बीच इनेलो के कई नेता और काफी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाई। पुलिस ने जिले की नाकाबंदी कर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश की। लेकिन समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे।

सुलतान सिंह, डीएसपी, मुख्यालय पानीपत ने हत्याकांड पर बताया कि दीवाना गांव में दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी ।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है और इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला लूटपाट का नजर आ रहा है और पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर मामले का खुलासा कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed