फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Husband-Wife in Patiala

जमीनी विवाद में भतीजे और बहू का मर्डर

Sun, 21 Sep 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला) Updated Sun, 21 Sep 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Murder of Husband-Wife in Patiala

गांव साधुगढ़ में जमीनी विवाद के चलते बलविंदर सिंह (65) ने अपने भतीजे बहादुर सिंह (40) के घर में घुसकर उसकी और उसकी पत्नी मनजीत कौर (38) की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

विज्ञापन


बलविंदर सिंह ने बहादुर सिंह के 15 वर्षीय बेटे सतविंदर सिंह पर भी हमला किया लेकिन वह किसी तरह भागने में कामयाब हो गया। उसे घायल अवस्था में समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह के नाम गांव में ही करीब छह एकड़ जमीन है। बलविंदर सिंह की शादी नहीं हुई थी और वह निहंग बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फतेहगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में रहकर वहीं सेवा करता था। इसके चलते उसने अपनी जमीन अपने भतीजे बहादुर सिंह को ठेके पर दे दी। बहादुर सिंह इस जमीन पर खेती करने के अलावा एलआईसी एजेंट के तौर पर भी काम करता था।

ठेके की जमीन छोड़ने को बना रहा था दबाव

Murder of Husband-Wife in Patiala

सिटी थाने के इंचार्ज सुरिंदर पाल ने बताया कि बलविंदर सिंह अपने भतीजे पर ठेके पर दी गई जमीन को छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन बहादुर सिंह जमीन छोड़ने में आनाकानी कर रहा था। जमीन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के कारण शनिवार को बलविंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब से अपने गांव आया और रात को करीब 12 बजे बहादुरसिंह के घर की दीवार पर सीढ़ियां लगाकर उसके घर में दाखिल हो गया। इस दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए बलविंदर सिंह ने सो रहे बहादुर सिंह पर बरछी से हमला कर दिया।

इसके बाद उसने बगल में ही सो रही उसकी पत्नी मनजीत कौर पर भी एक के बाद एक कई वार किए। हमले में दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। शोर सुनकर जब बहादुर सिंह का बेटा सतविंदर अपने पिता के कमरे की तरफ भागा तो बलविंदर सिंह ने उस पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। वह किसी तरह से जान बचा कर घर से भागने में सफल रहा। घटना के बाद गांव में शोर मच गया और बलविंदर सिंह भाग निकला।

गांव वालों ने पुलिस को दी सूचना

Murder of Husband-Wife in Patiala

गांव वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर परमजीत सिंह काहलों ने जब घायलों की जांच की तो उन्होंने मनजीत कौर को मृत करार दे दिया।

बहादुर सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। सिटी थाना इंचार्ज सुरिंदर पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed