फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of guest house owner by sharp ax

चंडीगढ़ में गेस्ट हाउस मालिक का मर्डर

Wed, 17 Sep 2014 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Sep 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
murder of guest house owner by sharp ax

नया गांव में मंगलवार रात को एक गेस्ट हाउस मालिक की कुछ लोगों ने बीच बाजार में कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। सेक्टर-11 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद हमलावर एक्सयूवी में फरार हो गए। लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर पुलिस को दिया। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी इसके बावजूद हमलावरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी आशीष कपूर, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी रमेश कुमार और सीएफसीएल की टीम भी पहुंची।

गेस्ट हाउस चलाता था मक्खन सिंह

murder of guest house owner by sharp ax

पुलिस के अनुसार मक्खन सिंह (40) नया गांव में रॉयल मनी मोटल नाम से गेस्ट हाउस चलाता था। यह गेस्ट हाउस होटल ब्ल्यू मून के पास स्थित है।

लोगों के अनुसार वह रात करीब आठ बजे अपने गेस्ट हाउस से बाहर आकर साथ की दुकान में कुछ खरीदने के लिए गया था। जब वह दुकान से लौट रहा था तो अचानक चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई तो हमलावर भाग गए। घायल मक्खन सिंह को पीजीआई में भर्ती किया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जब पत्नी बलजिंद्र कौर को पति की हत्या की जानकारी मिली तो वह बेहोश होकर गिर गई। मक्खन सिंह का 17 साल का बेटा दलजीत सिंह सेक्टर-8 में एक निजी स्कूल में ग्यारहवी का छात्र है।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

murder of guest house owner by sharp ax

सूचना मिलने पर नया गांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच को लेकर चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस उलझ गई क्योंकि गेस्ट हाउस पंजाब के एरिया में पड़ता है और उसके बाहर की सड़क जहां पर घटना हुई है वह चंडीगढ़ के एरिया में पड़ती है। हालांकि बाद में चंडीगढ़ पुलिस मामला दर्ज करने के लिए तैयार हो गई।

लोगों के अनुसार मक्खन सिंह (40) पर हत्या का मामला कई साल पहले दर्ज हुआ था। पांच साल पहले ही वह जेल से सजा भुगत कर आया था। उसके पिता काका सिंह जाने माने पहलवान थे।

डीएसपी आशीष कपूर ने बताया कि मक्खन सिंह की हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed