फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of ex- akali sarpanch son

पूर्व अकाली सरपंच के बेटे की हत्या, कांग्रेसियों पर दर्ज मामला दर्ज

Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Fri, 21 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
murder of ex- akali sarpanch son
मृतक सुखविंदर सिंह की फाइल फोटो
पंजाब में पूर्व अकाली सरपंच के नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में पूर्व सरपंच जख्मी हो गया है। फायरिंग का आरोप कांग्रेस के समर्थकों पर लगा है। सोलर पावर प्लांट पर कब्जे को लेकर गांव ख्याली चहलावाली में बुधवार को रात्रि कांग्रेसियों ने पूर्व अकाली सरपंच के नौजवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में घायल हुए पूर्व सरपंच को सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती करवाया गया है। थाना झुनीर की पुलिस ने यूथ कांग्रेस के झुनीर ब्लाक अध्यक्ष समेत 18 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में उचित कार्रवाई न करने पर थाना झुनीर के प्रभारी को मुअत्तल कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ख्याली चहलावाली में पूर्व अकाली सरपंच प्रेम सिंह द्वारा सोलर प्लांट की प्लेटों का साफ करने का ठेका लिया हुआ था। इस पर गांव के कांग्रेसी कब्जा करना चाहते थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक उनको कई बार थाना झुनीर की पुलिस को सूचित भी किया गया था कि उन पर हमला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे पूर्व सरपंच प्रेम सिंह और उसका छोटा बेटा सुखविंदर सिंह (22) गांव के प्लांट में काम करने गए तो वहां कुछ लोग पहले से गाड़ियां और हथियार लेकर खड़े थे। सभी ने प्रेम सिंह और सुखविंदर सिंह पर गोलियां बरसा दी। फायरिंग में सुखविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम सिंह जख्मी हो गए।

6 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज

murder of ex- akali sarpanch son
मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती इलाज पूर्व सरपंच प्रेम सिंह
एसएसपी परमबीर सिंह परमार ने बताया कि प्रेम सिंह के बयान पर सेवक सिंह बर्न, जग्गा सिंह साहनेवाली, यूथ कांग्रेस के झुनीर ब्लाक के अध्यक्ष जग्गा सिंह, बिंदर सिंह कोरवाला, सतनाम सिंह लखमीरवाला, अमन संधू सरदूलगढ़, दीप संधू सरदूलगढ़, अमन वर्मा सरदूलगढ़, सर्वजीत सिंह ख्याली चहलावाली, बलवंत सिंह कोरवाला, गुरपाल सिंह, अमन सिंह सरदूलगढ़ के अलावा 6 अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़ित की शिकायत न सुनने पर थाना मुखी चन्न सिंह को मुअत्तल कर दिया गया है। 

अकाली-भाजपा ने की निंदा 
मामले पर अकाली-भाजपा नेताओं ने सख्त नोटिस लेते हुए इसकी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, जिला देहाती प्रधान गुरमेल सिंह फफड़े और भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि ऐसे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जिले में अमन शांति के कायम रखने लिए सख्ती से कदम उठाए जाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed