फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Of elderly At Mansa Of Punjab

जमीन के लिए बेरहम बने दो बेटे, पिता के सिर पर वार कर लिटाया, सुबह देखा तो हो गई मौत

Tue, 15 Oct 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Murder Of elderly At Mansa Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

जमीन झगड़े के मामले में गांव बुर्जहरी में दो बेटों ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। थाना सदर पुलिस ने मृतक के दामाद के बयान पर दो बेटों और पत्नी पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया। थाना मुखी बलविंदर सिंह के मुताबिक गांव बुर्जहरी निवासी अमर सिंह (55) के पास चार किले जमीन थी। उसकी बेटी की शादी गांव भाई बखतौर में जगतार सिंह से हुई। 

विज्ञापन


बाद में वह गांव गुरने कला आकर रहने लगी। अमर सिंह अपनी जमीन का ठेका बेटी को देता था, जिस पर उसके पुत्र सुखदीप सिंह व मनदीप सिंह एतराज जताते थे। इसी के चलते अमर सिंह अपनी लड़की के पास गांव गुरने कला में रहने लगा। एक दिन जगतार सिंह और अमर सिंह के पुत्रों में फोन पर बात हुई, जिस पर वह बोलने लगे कि वह उनके पिता को अपने पास धक्के से रख रहा है। 

विज्ञापन

इस पर जगतार सिंह व उसकी पत्नी ने बुजुर्ग अमर सिंह को घर वापस भेज दिया। रात के समय अमर सिंह का अपने पुत्रों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान उन्होंने अमर सिंह के सिर में किसी चीज से वार करके उसे चारपाई पर लिटा दिया। जब सुबह देखा तो अमर सिंह की मौत हो गई है। इस पर उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। 

थाना मुखी ने बताया कि इस दौरान जगतार सिंह ने वहां आकर शोर मचाते हुए आरोप लगाया कि उसके ससुर का उनके पुत्रों ने कत्ल किया है। इसके पीछे उनका जमीन हथियाना मकसद था। उन्होंने बताया कि जगतार सिंह के बयान पर अमर सिंह के पुत्रों सुखदीप सिंह, मनदीप सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed