फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of brother in ambala

अंबाला में सगे भाई की बेरहमी से हत्या

Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Tue, 19 Aug 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
murder of brother in ambala

हरियाणा के अंबाला कैंट क्षेत्र के गोकुलगढ़(साहा) में शराब पीने के दौरान हुई बहसबाजी के बाद एक मौसरे भाई ने अपने ही भाई के सिर पर ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन


मृतक काफी देर तक मौका-ए-वारदात पर तड़पता रहा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सिर से काफी खून बहने के कारण रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्जुन करीब तीन वर्ष पहले से ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता था और अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ वहीं रहता था।
विज्ञापन


रविवार देर रात अर्जुन अपने मौसेरे भाई भोला के साथ ईंट भट्टे पर बैठकर शराब पी रहा था और बातें कर रहे थे। शराब पीते-पीते अचानक दोनों की किसी बात के लिए दोनों में कहासुनी हो गई और तीखी बहसबाजी में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान होकर काफी देर तक तड़पता रहा

murder of brother in ambala

इसके बाद तैश में आकर उसके मौसेरे भाई ने मृतक अर्जुन को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान भोला ने अपने मौसेरे भाई अर्जुन के सिर ईंट से जोरदार प्रहार कर दिया और फरार हो गया। ईंट लगने से लहूलुहान अर्जुन काफी देर तक तड़पता रहा।

अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों में बहसबाजी किस बात को लेकर हुई थी। काफी देर बाद जब अर्जुन घर वापस नहीं लौटा तो परिजन व उसके जानकार उसे ढूंढने निकले। तब वहां अर्जुन लहुलूहान पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया। उसके सिर से काफी  ज्यादा खून बह चुका था।  
 
थाना प्रभारी, मुलाना महिंद्र सिंह के मुताबिक शराब के नशे में भोला ने अपने मौसेरे भाई की सिर में मामूली कहासुनी के बाद ईंट मारकर हत्या कर दी है। आरोपी के खिलाफ मृतक अर्जुन की पत्नी सुनैना की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed