फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder near police station in Ludhiana of Punjab

थाने से कुछ कदम दूर युवक का गला रेता, सड़क पर तड़पता रहा, मोबाइल छीनने आए थे लुटेरे

Wed, 12 Jun 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Murder near police station in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में सोमवार देर रात मोबाइल पर बात कर रहे मजदूर से दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। जैसे ही मजदूर ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उसके गले पर तेज हथियार से हमला कर दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एक व्यक्ति अपने ऑटो में घायल को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन


वहां उसकी नाजुक हालत को देखते एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है देर शाम समाचार लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिहार निवासी विष्णु (50) मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। रात के समय मंडी के पास बने क्वार्टर में रहता था। यह मंडी थाना सलेम टाबरी से महज 5 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात लगभग 10.30 बजे विष्णु अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान एक बाइक पर दो युवा उसके पास आकर रुके और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। 

विष्णु ने जब उनका विरोध किया तो एक आरोपी ने तेज हथियार से उसके गले पर वार किया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल विष्णु सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। किसी व्यक्ति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।


इसके बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आखिरकार ऑटो चालक जतिंदर सिंह घायल विष्णु को ऑटो में डालकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां से उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed