{"_id":"d976337ec418fd3e57afb69bb9553ae6","slug":"murder-in-ambala-at-diwali-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे चलाने से रोका तो चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटाखे चलाने से रोका तो चाकुओं से गोदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अंबाला
Updated Fri, 24 Oct 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात पड़ोसियों को पटाखे चलाने से रोकने की कीमत एक व्यक्ति को जान देकर चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
गुस्साए पड़ोसियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि अपने पिता को बचाने में उसका बेटा भी घायल हो गया। वारदात हरियाण के अंबाला जिले के गांव खुड्डा की है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात खुड्डा गांव के एक व्यक्ति ने पड़ोसियों को पटाखे चलाने से मना किया था। इसी को लेकर पड़ोसियों व इस व्यक्ति के बीच बहस बढ़ गई, जिसके बाद पड़ोसी उसे उठाकर अपने घर ले गए और इस व्यक्ति पर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अपने पिता को बचाने में उसका बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन