फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder case prisoners clash in Burail model jail Chandigarh

चंडीगढ़ की मॉडल जेल में भिड़े कैदी: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों में झड़प, जेल की सुरक्षा पर सवाल

Sat, 04 Oct 2025 12:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:59 PM IST
सार

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में दो कैदियों के गुटों में लड़ाई हुई है। जेल की बैरक में बंद कैदियों में हुई मारपीट की घटना में एक कैदी घायल हुआ है। घायल कैदी ऋत्विक भारद्वाज चंडीगढ़ और मोहाली में फायरिंग की घटना में शामिल था। 

विज्ञापन
Murder case prisoners clash in Burail model jail Chandigarh
ऋत्विक और अमन। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित मॉडल बुड़ैल जेल में शुक्रवार को जेल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना हुई है। जेल में बंद हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी आपस में भिड़ गए। एक ही मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी रजत तिवारी ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने कैदी ऋत्विक उर्फ बिल्ला पर हमला कर दिया। बिल्ला के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, रजत तिवारी और ऋत्विक उर्फ बिल्ला सेक्टर-40 के अमित कटोच हत्याकांड के दोषी हैं और दोनों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों बुड़ैल जेल में बंद हैं। जेल में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


बिल्ला हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और अपने साथी अमन के साथ चंडीगढ़ के एक होटल और मोहाली में विक्की बाउंसर पर हुई फायरिंग में शामिल था। फायरिंग की वारदात के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यही नहीं बिल्ला जमानत के बाद बुड़ैल में पहले हुए एक अन्य झगड़े के मामले में भी शामिल था और उस दौरान फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Murder case prisoners clash in Burail model jail Chandigarh
चंडीगढ़ मॉडल जेल - फोटो : https://chdmodeljail.gov.in/

जेल में बार-बार झगड़े, बढ़ रहे सवाल
बुड़ैल जेल में कैदियों के बीच मारपीट और झगड़े की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एसी घटनाएं जेल के भीत हो चुकी हैं। आए दिन मारपीट और हमलों की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्हें अक्सर जेल के भीतर ही दबा दिया जाता है। लेकिन इस बार मामला गंभीर होने पर पुलिस को सूचना दी गई। लगातार हो रही इन घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed