{"_id":"57850b814f1c1b081b13dd43","slug":"murder-boy-murder-machenic-murder-auto-machenic-murder-patiala-murder-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में ऑटो मैकेनिक की गला काटकर हत्या, खून सना शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला में ऑटो मैकेनिक की गला काटकर हत्या, खून सना शव मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 12 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा सन्नौर में एक आटो मैकेनिक की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या दी गई है। मंगलवार को गुग्गा माडी मंदिर के पास मैकेनिक की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
मरने वाले आटो मैकेनिक का नाम रविंदर कुमार उर्फ रवि (58) है। पुलिस के पास उसके भाई राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला खत्रियां वाला सन्नौर ने बयान दिया है कि उसका छोटा भाई रविंदर कुमार सन्नौर में आटो रिपेयर का काम करता था। सोमवार रात वह काम से घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उनके घर आकर गुग्गा माडी मंदिर के दो लोगों ने बताया कि रविंदर की लाश खून से लथपथ मंदिर के पास पड़ी है। इस पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर थाना सन्नौर के इंचार्ज राकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच के बाद सामने आया कि रविंदर कुमार की हत्या तेजधार हथियार से गला काट कर की गई है। फिलहाल मामला साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।