फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder, boy murder, machenic murder, auto machenic murder, patiala murder, punjab

पटियाला में ऑटो मैकेनिक की गला काटकर हत्या, खून सना शव मिला

Tue, 12 Jul 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 12 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
murder, boy murder, machenic murder, auto machenic murder, patiala murder, punjab
हत्या - फोटो : डेमो फोटो
कस्बा सन्नौर में एक आटो मैकेनिक की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या दी गई है। मंगलवार को गुग्गा माडी मंदिर के पास मैकेनिक की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


मरने वाले आटो मैकेनिक का नाम रविंदर कुमार उर्फ रवि (58) है। पुलिस के पास उसके भाई राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला खत्रियां वाला सन्नौर ने बयान दिया है कि उसका छोटा भाई रविंदर कुमार सन्नौर में आटो रिपेयर का काम करता था। सोमवार रात वह काम से घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उनके घर आकर गुग्गा माडी मंदिर के दो लोगों ने बताया कि रविंदर की लाश खून से लथपथ मंदिर के पास पड़ी है। इस पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर थाना सन्नौर के इंचार्ज राकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। जांच के बाद सामने आया कि रविंदर कुमार की हत्या तेजधार हथियार से गला काट कर की गई है। फिलहाल मामला साफ नहीं हो पाया है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण है और किसने इस वारदात को अंजाम दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed