{"_id":"eb9cb217ef1bfeb508f258e26a35c3de","slug":"murder-attempt-of-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाक नहीं मिला तो पति ने किया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाक नहीं मिला तो पति ने किया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
पति तलाक के लिए मजबूर कर रहा था। महिला को तीन जून को बेरहमी से पीटा। तलाक के लिए मना किया तो पांच जून को डंडे से पीटा और फिर महिला का गला दबाने का प्रयास किया। मामला हरियाणा के भिवानी का है।
विज्ञापन
महिला किसी तरह पति की गिरफ्त से छूटकर भिवानी पहुंची। ये संगीन आरोप बहल क्षेत्र की महिला ने अपने पति पर लगाए। महिला के गले पर निशान है और हाथों पर पिटाई के। फिलहाल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल महिला सुमन ने बताया उसने तीन साल पहले बहल वासी गाड़ी चालक से शादी की थी। उसे एक लड़का है। उसका पति नशा करता है। अब उसका पति किसी और से शादी करना चाहता है इसलिए उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा है। तलाक से मना किया तो मारपीट की।
विज्ञापन
पहले तीन जून को उसे बेरहमी से पीटा। पांच जून को उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। छह जून की सुबह जब पति बाहर पशुओं को चारा डालने गया तो वह वहां से भाग निकली। किसी तरह सिवानी, तोशाम होते हुए भिवानी पहुंची। जहां मजदूर संगठन के सदस्यों ने उसे थाने पहुंचाया और रात को पुलिस ने उसके रुकने की व्यवस्था की।
सुबह वह छह बजे अस्पताल आई, मगर इलाज नहीं मिला। बाद में कुछ कर्मचारी नेताओं ने दोपहर के समय उसे एडमिट करवाया और उसका इलाज शुरू हुआ। वह तलाक नहीं देना चाहती बल्कि अपने घर रहना चाहती हूं। मामले अस्पताल चौकी से इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि मामला बहन थाने का है और बहल पुलिस को सूचित किया गया है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवार वाले भी नहीं साथ
महिला ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है। उसके पहले पति की मौत हो गई थी। उस गाड़ी चालक का घर आना-जाना था। तीन साल पहले गाड़ी चालक के साथ सिरसा के डेरे में शादी कर ली थी। इस कारण घरवाले भी नाराज हैं। अब उसके घर वाले भी साथ नहीं दे रहे।