{"_id":"579ce27a4f1c1b002a21eb42","slug":"murder-after-drink-of-friend-at-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले साथ में शराब पी, फिर कत्ल कर दिया दोस्त, वजह मामूली सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले साथ में शराब पी, फिर कत्ल कर दिया दोस्त, वजह मामूली सी
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकटवर्ती गांव पासला में एक डेयरी पर काम कर रहे व्यक्ति को उसके साथी कर्मचारी ने कहासुनी के दौरान तेजदार हथियार से हमलाकर मार डाला। इससे पहले दोनों ने एक साथ शराब पी थी। फिर किसी बात पर कहासुनी होने पर एक ने दूसरे पर हमला बोल दिया। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गांव पासला में डॉ. दिलबाग सिंह की डेयरी पर डेढ़ माह से काम कर रहा बलविंदर सिंह वासी पासला अपने साथी कर्मचारियों के साथ शुक्रवार रात शराब पी रहा था। इसी दौरान साथी सतनाम सिंह वासी बिलगा से किसी कारण कहासुनी हो गई।
नशे में धुत सतनाम सिंह ने बलविंदर सिंह पर तेजदार हथियार से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर देहात के एसपी (डी) परमिंदर सिंह भंडाल घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। एसपी भंडाल ने बताया कि हत्यारोपी सतनाम सिंह अपनी बहन के पास रुड़कां कलां में रह रहा था। वह उक्त डेयरी में करीब एक वर्ष से काम कर रहा था। शुक्रवार रात करीब दस बजे सतनाम सिंह बलविंदर सिंह व तीसरा साथी जसवीर सिंह दूध की डेयरी पर ही इकट्ठा बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सतनाम और बलविंदर में कहासुनी हो गई। सतनाम ने बलविंदर पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। तीसरे साथी जसबीर सिंह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम बनाकर सतनाम को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।