फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder Accused arrested after 19 years in Sonipat

प्रेमिका के साथ मिल उसके पति को उतारा था मौत के घाट, 19 साल बाद पकड़ा गया प्रेमी

Fri, 27 Dec 2019 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Dec 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Murder Accused arrested after 19 years in Sonipat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

सोनीपत के गांव सिलाना के ईंट भट्ठे पर करीब 19 वर्ष पहले अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की गला दबाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को एसटीएफ सोनीपत ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज के गांव काकलपुर का रहने वाला राजेश उर्फ नान्हा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस मृतक की पत्नी को पहले ही काबू कर चुकी है। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि वर्ष 2000 में खरखौदा के सिलाना गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर व्यक्ति की हत्या की गई थी। व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के रहने वाला सोमबीर के रूप में हुई थी। राजेश उर्फ नान्हा ने उसकी पत्नी राजेश कुमारी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को जमीन में दफना दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी राजेश उर्फ नान्हा व सोमबीर की पत्नी राजेश कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। सोमबीर और आरोपी राजेश एक ही ईंट भट्ठे पर रहते थे, जिसके बाद षड्यंत्र के तहत सोमबीर की हत्या की गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने राजेश कुमारी को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी राजेश फरार हो गया था। उसे अदालत ने दिसंबर 2000 को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। बाद में आरोपी की गिरफ्तारी पर वर्ष 2012 को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके बावजूद आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। अब एसटीएम की टीम ने आरोपी राजेश को कन्नौज से काबू किया है। पुलिस मामले में आरोपी राजेश कुमारी को पहले ही काबू कर जेल भेज चुकी है। बताया गया है कि महिला फिलहाल जमानत पर है। 

वारदात के बाद गुजरात भाग गया था आरोपी
एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि वारदात के बाद आरोपी राजेश कुमार गुजरात भाग गया था। आरोपी ने गुजरात में रहकर मजदूरी करने के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की। अब एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह अपने घर आने वाला है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया गया। 
 

हत्या के मामले में वर्ष 2000 से फरार चल रहे आरोपी राजेश उर्फ नान्हा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जिससे मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें। -सतीश देशवाल, प्रभारी एसटीएफ, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed