फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother with 2 daughters burnt alive at midnight in hisar

दर्दनाकः मकान में लगी आग मां और दो बेटियां जिंदा जलीं, 3 बेटियों समेत चार गंभीर

Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/उकलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/उकलाना (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 10 Feb 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
mother with 2 daughters burnt alive at midnight in hisar
घटनास्थल पर जमा लोगों की भीड़

हिसार के भैरी अकबरपुर गांव की ढाणियों में बने मकान में शुक्रवार रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। हादसे में मां और दो बेटियां जिंदा जल गईं, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे लोगों को हिसार के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। घटना के समय मकान में दो भाइयों के परिवार के 11 सदस्य सोए हुए थे। बताया जा रहा है कि आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी।

विज्ञापन


आग पर पानी डालने से घर में फैले करंट की वजह से भाग नहीं पाईं मां-बेटियां और जिंदा जल गईं। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया था, लेकिन 75 लाख मुआवजे के लिए परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया। हालांकि, एडीसी ने दो दो लाख रुपये और डीसी रेट पर नौकरी का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। देर रात तक इस मसले पर पंचायत चलती रही। इसी बीच पंचायत के हस्तक्षेप के बाद रात करीब पौने बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

mother with 2 daughters burnt alive at midnight in hisar
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

जानकारी के अनुसार, भैरी अकबरपुर में सुभाष की ढाणी में सुरेश और प्रभु का मकान है। सुरेश और प्रभु ने मकान का रेनोवेशन हाल ही में कराया है। मकान में बिजली का काम पूरा नहीं हुआ है। शुक्रवार रात परिवार खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरों में सो गया था। प्रभु बाहर बरामदे में सोया था। बताया जा रहा कि रात को पावर तेज आने के बाद चिंगारी निकली और लाइट चली गई। 

इसी दौरान इनवर्टर चालू हो गया और चिंगारी की वजह से घर में आग लग गई। आग फैलने लगी तो सबसे पहले प्रभु की नींद टूटी। वह कुछ समझ पाता इससे पहले आग फैल चुकी थी। प्रभु ने शोर मचाया और आग बुझाने के लिए पानी लेने दौड़ा। शोर सुनकर सुरेश जाग गया और आग के बीच में से अपने बेटे रजत को निकाल कर बाहर छोड़ आया। इसके बाद दूसरे सदस्यों की जान बचाने के लिए अंदर चला गया।

गड्ढे में फंसी एंबुलेंस, बीस मिनट में निकली 

mother with 2 daughters burnt alive at midnight in hisar
जीरकपुर एनकाउंटर

 इसी दौरान आग पर काबू पाने के लिए प्रभु ने बाहर से पानी फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पानी फेंकने के कारण घर में करंट दौड़ गया। करंट लगने के डर से लोग बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने से सुरेश की पत्नी सुमन (37), बेटी रजनी (14) और बेटी निशा (12) जिंदा जल गईं।

जबकि सुरेश (38), उनकी बेटी गीता (16) और प्रभु (42) की बेटियां आरती और पूजा गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो भूना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फतेहाबाद के एसपी दीपक सहारण ने मौके का मुआयना किया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पूर्व विधायक ने की 25-25 लाख रुपये देने की मांग
पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को प्रति मृतक 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार को वहन करना चाहिए।

मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जो भी संभव मदद होगी की जाएगी। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। - दीपक सहारण, एसपी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed