{"_id":"6070b5728ebc3e8ca2545711","slug":"mother-swallowed-poison-with-two-children-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने उठाया खौफनाक कदम : बटाला में दो बच्चों के साथ जहर निगला, चार साल के बेटे ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां ने उठाया खौफनाक कदम : बटाला में दो बच्चों के साथ जहर निगला, चार साल के बेटे ने तोड़ा दम
Sat, 10 Apr 2021 01:57 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला के गांव दयालगढ़ में एक महिला ने शुक्रवार को अपने दोनों बच्चों के साथ जहरीली चीज निगल ली। इसके बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल बटाला लाया गया लेकिन हालत ज्यादा खराब होने से तीनों को अमृतसर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चार साल के बेटे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद गांव दयालगढ़ की रहने वाली अंजू (35) ने अपने चार साल के बेटे सिहाक मसीह और छह साल की बेटी खुशी के साथ खुद भी कोई जहरीली वस्तु निगल ली। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। पारिवारिक सदस्य उन्हें सिविल अस्पताल बटाला लेकर आए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान सिहाक मसीह की मौत हो गई है, जबकि अंजू और खुशी का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना सदर बटाला के एसएचओ सुखराज सिंह ने बताया कि महिला के भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अंजू अभी बेहोश है। होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन