फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter Found Dead Under Suspicious Condition In Hisar

मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जोहड़ में मिले शव, परिजनों ने लगाए ये आरोप

Tue, 10 Sep 2019 01:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter Found Dead Under Suspicious Condition In Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव भैणी अमीरपुर में मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव गांव के जोहड़ से बरामद हुए। परिजनों ने महिला के ससुराल वालों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जुलाना निवासी रविंद्र ने बताया कि मेरी बहन रेखा की शादी गांव भैणी अमीरपुर निवासी अशोक के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। 

विज्ञापन


शादी के बाद मेरी बहन को चार बेटियां पैदा हुईं। लड़का न होने के कारण उसके ससुराल वाले उसे तंग करते थे। उसे दहेज की मांग को लेकर पीटते भी थे। सात सितंबर को रेखा मेरी दुकान पर नारनौंद आई थी। उसने बताया कि उसकी सास रेशमा देवी और पति अशोक उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। उसी रात रेखा का फोन आया कि अशोक व उसकी मां मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं। 

विज्ञापन

मुझे आकर ले जाओ। मैंने उसे सोमवार को आने की बात कही। साथ ही मैंने अशोक को फोन किया लेकिन उसका फोन नहीं मिला। सोमवार को सुबह सवा सात बजे अशोक का फोन आया और उसने कहा कि रेखा सुबह छह बजे से घर से गायब है और मैं उसने ढूंढने उगालन आया हूं। इसके बाद अशोक का फिर से फोन आया और उसने अपने चाचा सुलतान से बात करवाई। 

उसने कहा कि तेरी बहन मर चुकी है और तू जल्दी अकेला गांव भैणी अमीरपुर आ जा। उसकी मौत जोहड़ में डूबने से हुई है। मगर मुझे शक था कि उसके ससुराल वालों ने उसे मारा है और फिर जोहड़ में फेंका है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहां पहुंचने पर मुझे पता चला कि उसके साथ छोटी बेटी खुशी का शव भी मिला है। यह बात मुझसे छिपाई गई थी। रेखा के शरीर पर निशान मिले हैं और उसके गहने भी गायब थे। हमें शक है कि उसकी सास ने रेखा व खुशी को मारकर जोहड़ में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed