फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most Wanted Badmash Arrested In Sonipat Of Haryana

75 हजार का कुख्यात इनामी बदमाश कपिल गिरफ्तार, एनसीआर में कई वारदातों को दे चुका अंजाम 

Tue, 24 Dec 2019 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Most Wanted Badmash Arrested In Sonipat Of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात बदमाश।

सीआईए टीम ने उम्रकैद के सजायाफ्ता और 75 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश कपिल चिटाना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश कुख्यात संदीप चिटाना और शरद पांडे गैंग का शार्प शूटर है। हरियाणा में चिटानिया गैंग के अधिकतर बदमाशों के गिरफ्तार होने के बाद कपिल उत्तर प्रदेश के कुख्यात शरद पांडे गैंग के साथ मिलकर वारदात कर रहा था। 

विज्ञापन


कपिल ने दिल्ली एनसीआर में हत्या सहित लूटपाट की कई वारदात अंजाम देने की बात कुबूली है। कपिल अपने ही गिरोह के एक साथी नरेश उर्फ बांदरी की हत्या में भी नामजद रहा है। आरोपी को पुलिस ने गन्नौर के चिरस्मी मोड़ से 9 एमएम पिस्टल के साथ काबू किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 
विज्ञापन


डीएसपी संदीप मलिक ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-2 प्रभारी विवेक कुमार को सूचना मिली थी कि 75 हजार रुपये का इनामी बदमाश कपिल चिटाना गन्नौर के पास आने वाला है। टीम ने तुरंत ही नाकाबंदी कर दी। टीम ने वहां संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 9 एमएम के पिस्टल, मैगजीन और 6 कारतूस मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपनी पहचान गांव चिटाना निवासी कपिल के रूप में दी। आरोपी हत्या और लूटपाट की कई वारदतों में नामजद है। आरोपी ने बताया कि वह संदीप चिटाना गैंग का सदस्य है और फिलहाल शरद पांडे गैंग के साथ मिलकर काम करता था। वह लखनऊ के कुख्यात बदमाश शरद पांडे और अन्य साथियों के साथ मिलकर लग्जरी गाड़ियां लूटता था और फर्जी कागजात तैयार कर नागालैंड में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 

उम्रकैद की हो चुकी है सजा, पैरोल के बाद नहीं लौटा जेल  
कपिल को सिटी थाना सोनीपत में अक्तूबर 2014 में दर्ज हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 18 जनवरी 2018 को जींद जेल से वह 20 दिन की पैरोल हासिल करके बाहर आया था और उसके बाद फरार हो गया था। कपिल पर सोनीपत पुलिस ने 25 हजार और दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। 

इन वारदातों में नामजद रहा है कुख्यात कपिल 

  • पांची जाटान निवासी नरेश उर्फ बांदरी से झगड़ा होने पर उसकी फरीदाबाद में हत्या कर दी थी। 
  • डेढ़ साल पहले साथी शरद पांडे, विजय व नरेश उर्फ बांदरी के साथ मिलकर दिल्ली के एम्स क्षेत्र में फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी। 
  • डेढ़ साल पहले ही कपिल ने विजय, सुमित उर्फ विक्की, शरद पांडे के साथ मिलकर दिल्ली एयरपोर्ट के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी छीनी। 
  • 2018 में साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास से एक मारुति ब्रेजा गाड़ी छीनी थी।
  • 2018 में दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी भी छीनी। 
  • 2018 में दिल्ली के धौलाकुआं इलाके से भी एक इनोवा गाड़ी छीनी थी।
  • 2018 में वसंत कुंज इलाके से एक हुंडई क्रेटा गाड़ी छीनी। 
  • साथियों के मिलकर अलीपुर दिल्ली थाना क्षेत्र से एक कार छीनी थी। उस मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। 
  • आरोपी ने दिल्ली क्षेत्र में करीब आधा दर्जन वारदात करना स्वीकार किया है। दिल्ली पुलिस की मदद से उनका पता लगाया जाएगा। 

संदीप के एनकाउंटर के बाद विक्की संभाल रहा गिरोह की कमान 
गिरफ्तार आरोपी कपिल चिटाना ने खुलासा किया है कि वह संदीप चिटाना गिरोह के लिए काम करता था। संदीप का एनकाउंटर होने के बाद सुमित उर्फ विक्की चिटाना, काली, विजय व अन्य साथी उस गिरोह को चला रहे हैं। फिलहाल गिरोह की कमान विक्की चिटाना के हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed