फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   money fraud by travel agent for trip of america

लुधियानाः अमेरिका टूर पर भेजने के नाम पर 148 छात्रों से 4 करोड़ रुपये ठग कर फरार हुआ एजेंट

Sat, 10 Aug 2019 04:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 10 Aug 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
money fraud by travel agent for trip of america
फाइल फोटो
प्रतिष्ठित स्कूल के छात्रों को अमेरिका में नासा का टूर लगवाने के नाम पर एक ट्रेवल एजेंट ने छात्रों से करीब चार करोड़ रुपये ठग लिए। मामला पंजाब के लुधियाना का है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के परिजनों से बात कर रुपये मंगवाए थे। अब परिजन स्कूल की मिलीभगत का आरोप लगा रहे है। चार महीने बीत जाने के बावजूद बच्चों के परिजनों को न तो पैसे मिले और न ही वीजा लगवाया गया।
विज्ञापन


इससे भड़के परिजन पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह से मिलने के लिए पहुंचे। परिजनों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए एडीसीपी सुरिंदर लांबा की ड्यूटी लगाई है।  पुलिस कमिश्नर दफ्तर मिलने पहुंचे परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले स्कूल प्रबंधन की तरफ से एक एजेंट हायर किया गया था।
विज्ञापन


छात्रों के परिजनों से बात कर उन्हें बताया गया था कि बच्चों को अमेरिका के नासा में टूर के लिए जाना है। जिसके लिए एक बच्चे का 2.80 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस पर 148 बच्चों के परिजन मान गए और उन्होंने स्कूल प्रबंधन को एजेंट के नाम के ड्राफ्ट और कुछ कैश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बीत जाने के बाद उन्हें पता चला कि सभी बच्चों का वीजा कैंसल हो गया है। इसके बाद न तो बच्चों को पैसे वापस दिए गए और न ही उन्हें विदेश भेजा गया। बच्चों के परिजन स्कूल पहुंचे तो स्कूल वालों ने एजेंट के पास जाने की बात की, लेकिन किसी जगह पर सुनवाई नहीं हुई। एक बच्चे के पिता तजिंदर ने बताया कि वीजा कैंसल होने के बाद वह एजेंट के पास गए थे।

सारी जानकारी हासिल की और एजेंट ने कहा कि वह सभी के पैसे वापस करेगा, लेकिन उसके बाद उसने किसी की कोई बात नहीं सुनी। बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि इस सारे मामले में स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत भी है। बच्चों के परिजनों ने तो स्कूल प्रबंधन के नाम पर पैसे दिए थे। एजेंट स्कूल वालों के साथ मिल ठगी मार गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि बच्चों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए गए है, लेकिन विदेश भेजा नहीं गया है। बच्चों के परिजनों ने सारी बात पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह और उन्हें बता दी है। उन्होंने कुछ दिन में जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed