{"_id":"98cf40cd02aa912f7312c8b120cd9659","slug":"molestation-with-woman-staff-of-pec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेक की कर्मचारी से अश्लील व्यवहार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेक की कर्मचारी से अश्लील व्यवहार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
पेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी के बाहर शनिवार को एक महिला कर्मचारी से अश्लील व्यवहार करने पर पुलिस ने नयागांव निवासी पंकज नाम युवक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसको सेक्टर-11 थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शिकायत चंडीगढ़ निवासी युवती ने दर्ज करवाई। वह पेक यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलाजी में कर्मचारी है। जबकि, आरोपी पंकज कुमार दशमेश नगर, नयागांव में रहता है और चंडीगढ़ स्थित फैक्ट्री में काम करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी से उसकी मुलाकात कॉलेज के किसी काम से दो महीने पहले हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह कॉलेज के बाहर से उसका पीछा करने लगा। महीनों परेशान करने के बाद पंकज ने मोबाइल नंबर पता लगाकर फोन पर भी परेशान करने लगा। आखिरकार शनिवार को कॉलेज से निकली तो पंकज पहले से खड़ा था। पहले की तरह आरोपी उसके पीछे-पीछे चलने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उसने रास्ता रोककर अश्लीलता कर फब्तियां कसने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने सेक्टर-11 थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस पूछताछ में पंकज कुमार ने बताया कि वह युवती केसाथ पिछले दो महीने से संपर्क में था। बाद में युवती ने उस पर गलत आरोप लगाया है।