फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with woman in hospital

युवक की शर्मनाक करतूत जानेंगे तो चौंक जाएंगे

Mon, 26 Oct 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 26 Oct 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
molestation with woman in hospital

मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। खुद को डॉक्टर बताते

विज्ञापन
हुए जिले के नागरिक अस्पताल में एक युवक ने सर्जिकल वार्ड में उपचाराधीन महिला से छेड़छाड़ कर दी।

पीड़ित महिला की शिकायत पर परिजनों ने फर्जी डॉक्टर को धर दबोचा। हंगामा होने पर मामले की जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश महिला थाना पुलिस करेगी।

जिले के एक गांव की रहने वाली एक महिला का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद महिला को अस्पताल के ही सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। पुलिस ने पीड़ित महिला के जेठ की शिकायत पर मामला दर्ज कर मूल रूप से भिवानी और हाल में आनंद नगर निवासी जीतेंद्र को मौके से गिरफ्तार किया है।

चेकअप करने के बहाने की छेड़छाड़
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देर रात उसके पास परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और खुद को ड्यूटी डॉक्टर बताते हुए चेकअप के बहाने से उससे छेड़छाड़ की और कुछ देर बाद दोबारा चेकअप के लिए आने की बात कहता हुआ चला गया। इस बीच परिजन आ पहुंचे और उसने आपबीती बताई। दोबारा आने पर परिजनों ने आरोपी युवक को धर दबोचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

नशे में धुत था आरोपी युवक
मौके पर मौजूद पीड़ित महिला के परिजनों और हंगामे के बाद जमा भीड़ ने बताया कि आरोपी युवक जितेंद्र नशे में धुत था। पकड़े जाने के बाद भी काफी देर तक वह खुद को डॉक्टर ही बताता रहा और किसी तरह निकलने के चक्कर में रहा। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
 
एएसआई मुनिया देवी, जांचकर्ता, महिला थाना ने बताया कि आरोपी युवक मूल रूप से भिवानी जिले का रहने वाला है। युवक का मेडिकल कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed