फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with lady bouncer in chandigarh

लेडी बाउंसर का पीछा और छेड़छाड़, पर मनचलों को यह पंगा पड़ा महंगा ऐसे

Sat, 23 Dec 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
molestation with lady bouncer in chandigarh
लेडी बाउंसर से छेड़छाड़
सहेली को छोड़कर एक्टिवा से लौट रही लेडी बाउंसर का मनचलों ने पीछा किया और छेड़छाड़ की, लेकिन यह पंगा लेना उन्हें महंगा पड़ गया। मनचलों को बाउंसर ने चकमा दिया और वापस बस स्टैंड केनजदीक ले आई। यहां पहुंचते ही शोर मचा दिया और आसपास खड़े लोगों ने घेर लिया। इसी बीच दो लड़के भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक आरोपी अजय पकड़ा गया।
विज्ञापन


सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पकड़ गए मनचले से उसके साथियों का पता उगलवा तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी सेक्टर-38 वेस्ट के रहने वाले अजय, मलोया निवासी मोनू और डड्डूमाजरा कॉलोनी का संदीप सफाई कर्मचारी है। आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता बाउंसर वीरवार देर रात 12 बजे सहेली को छोडने के लिए सेक्टर-43 के बस स्टैंड आई थी। वह एक्टिवा पर वापस जाने लगी तो आरोपियों ने छेड़छाड़ करते पीछा किया। लेडी बाउंसर ने होशियारी दिखाई और बस स्टैंड से मोहाली की तरफ अपने घर जाने केबजाय बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर एक्टिवा मोड़ ली। आरोपी उसका पीछा करते रहे और अभद्र टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिवा रोककर लूटनी चाही
लेडी बाउंसर जब सेक्टर 43/42 के चौराहे पर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी एक्टिवा के आगे अपनी बाइक लगा दी और बाउंसर से हाथापाई कर एक्टिवा छीनने लगे। बाउंसर ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह एक्टिवा लेकर बस स्टैंड की तरफ आ गई। आरोपी भी उसका पीछा करते रहे।


पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, स्नैचिंग और अन्य धाराओं केतहत केस दर्ज किया गया है।
- नसीब सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-36
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed