फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with BJP woman leader by congress worker

कांग्रेसी ने भाजपा नेत्री से की अश्लील हरकत

Mon, 02 Feb 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 02 Feb 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
molestation with BJP woman leader by congress worker

भाजपा नेत्री ने अपने पड़ोसी पर धमकी देने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। नेत्री का कहना है कि उन्हें तंग करने वाला पड़ोसी कांग्रेस कार्यकर्ता है। खुद को भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता बताने वाली डॉ. पूनम बूरा का आरोप है कि उन्होंने पार्टी नेताओं को भी व्हाट्स एप पर सूचना दे दी थी, लेकिन किसी ने उनसे पूछा तक नहीं।

विज्ञापन


महिला ने देरी से कार्रवाई करने पर एसपी के निलंबन की मांग की है। वहीं, एसपी का कहना है कि महिला के बयान पर रात को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी पक्ष ने भी नेत्री के खिलाफ थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


भाजपा नेत्री डा. बूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनका घर कमल कॉलोनी में है। उनके मकान के साथ ही कांग्रेसी सुमित तोमर का भी मकान है। आरोप है कि सुमित तोमर शनिवार रात 9 बजे उनके घर घुस आया और भला बुरा कहने लगा। विरोध किया तो सुमित ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। सवा 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी और एसपी के मोबाइल पर फोन लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूरा ने आरोप लगाया है पीसीआर आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीं, महिला पीसीआर तो रात को 11 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। पुलिस की लेटलतीफी का फायदा उठा आरोपी फरार हो गया।

एसपी पर फोन नहीं रिसीव करने का आरोप

molestation with BJP woman leader by congress worker

नेत्री का आरोप है रात को 10 बार फोन करने के बाद भी एसपी ने फोन नहीं रिसीव किया। महिला होने के नाते उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने रात को कोई प्रबंध नहीं किया। रोड पर बैठने की धमकी दी तो पीसीआर लगाई गई।

महिला का कहना है वह रविवार सुबह सवा 8 बजे एसपी आवास पहुंच गई, लेकिन एसपी ने 10 बजे कार्यालय में मिलने को कहा। एसपी आवास के सामने रोड पर बैठने की चेतावनी के बाद साढ़े 9 बजे एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उनसे मुलाकात की।

भाजपा की महिला नेता पूनम बूरा ने दावा किया है कि उन्हें हाल ही में संगठन मंत्री रामलाल ने प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया का कहना है कि पूनम बूरा शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नहीं है।

एसपी शशांक आनंद का कहना है कि शनिवार रात को महिला की तीसरी कॉल पर उन्होंने फोन उठा लिया था। उस समय महम में स्पेशल ऑपरेशन चल रहा था। रात में जब बात की तो वहां पहले ही पीसीआर मौजूद थी। वे आवास पर खासकर किसी महिला से मुलाकात नहीं करते हैं, इसलिए उन्हें 10 बजे कार्यालय में मिलने को कहा था। महिला के बयान पर रात को ही मामला दर्ज कर लिया था। दूसरे पक्ष की ओर से भी महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed