फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to woman by bus conductor

छेड़छाड़ पर कंडक्टर से भिड़ी 'मर्दानी', ले गई थाने

Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sat, 13 Sep 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
molestation to woman by bus conductor

हरियाणा रोडवेज की बस में लालबत्ती चौक के नजदीक एक युवती ने छेड़खानी कर रहे बस के कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिया और उसको थाने में घसीट ले गई। यहां पर घंटों हंगामा मचा रहा।

विज्ञापन


युवती ने थाना प्रभारी को कंडक्टर की छेड़खानी और मारपीट करने की शिकायत दी है। वहीं रोडवेज यूनियन भी इस मामले में दिनभर सुलह कराने में जुटी रही। समालखा निवासी एक युवती पानीपत में बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट है।
विज्ञापन


वह हर दिन ही तरह शुक्रवार को भी रोडवेज की बस में अपनी ड्यूटी पर आ रही थी। वह शुक्रवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली पलवल डिपो की बस में सवार हो गई।

वह जीटी रोड पर रेलवे रोड निकलने के बाद लालबत्ती चौक पर उतरने के लिए खिड़की पर आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि उसके खिड़की पर खड़ा होने के बाद बस के कंडक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर को जड़ा थप्पड़ ले आई थाने

molestation to woman by bus conductor

उसने उसको टोका तो कंडक्टर ने उसके थप्पड़ मार दिया। इस पर युवती ने घबराने के बजाय कंडक्टर को उल्टा थप्पड़ जड़ दिया और उसको थाना शहर में ले गई।

इसकी सूचना मिलते ही रोडवेज यूनियनों के नेता भी थाने में पहुंच गए। युवती ने थाना प्रभारी को कंडक्टर के साथ बस के ड्राइवर पर भी कार्रवाई करने की लिखित शिकायत दी। युवती का आरोप है कि कंडक्टर की हरकत के बाद ड्राइवर भी उसके साथ में खड़ा हो गया। दोनों ने उसको काफी धमकाया।

उसने दोनों से जान को खतरा होने की बात कहकर कार्रवाई करने की मांग की। रोडवेज यूनियनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया और चालक परिचालक को गलती का अहसास कराया। इस बात को लेकर थाना शहर में काफी देर तक हंगामा मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed